फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal hoardings pose a risk of accidents; drivers narrowly escape danger.

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध होर्डिंग से हादसों का डर, बाल-बाल बचते हैं वाहन चालक

Tue, 16 Dec 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings pose a risk of accidents; drivers narrowly escape danger.
फोटो नंबर-13हादसों का कारण बन रहे मुख्य सड़क पर रखे होर्डिंग। संवाद - फोटो : कादीपुर के खोजापुर गांव में तार पर गिरा पेड़।
नारनौल। शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग न केवल शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। सड़क किनारे, डिवाइडरों और पोल पर लगे होर्डिंग कई बार वाहनों की दृश्यता को प्रभावित कर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अब तक शहर में होर्डिंग के कारण कोई बड़ा हादसा सामने नहीं आया है लेकिन इसके बावजूद आए दिन वाहन चालकों को इनसे टकराने से बचते हुए निकलना पड़ता है। कई प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों द्वारा इस तरह से होर्डिंग लगाए गए हैं कि वे सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषकर पुलिस लाइन की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर दुकानदारों के होर्डिंग रखे हुए हैं। इस स्थान पर जैसे ही वाहन मुड़ते हैं अचानक सामने आने वाले होर्डिंग के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई बार तेज हवा या बारिश के दौरान बड़े-बड़े होर्डिंग टूट कर सड़क पर गिर जाते हैं या चलते वाहनों पर आ गिरते हैं। कई स्थानों पर होर्डिंगों से जुड़े तार सड़क पर लटकते रहते हैं जो दोपहिया व चौपहिया वाहनों में उलझकर गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते इन अवैध होर्डिंगों को नहीं हटाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह मुख्य सड़कों, डिवाइडरों और मोड़ों पर लगे अवैध होर्डिंगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाकर शहर को सुरक्षित और सुचारू यातायात के अनुकूल बनाया जाए।

वर्जन:
मुख्य मार्गों पर होर्डिंग लगाना गलत है और नगर परिषद की ओर से इन्हें हटाया भी जाता हैं। होर्डिंग के कारण अभी तक यहां ऐसा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। -अनिल कुमार, यातायात प्रभारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed