फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal hoardings on the city highway are spoiling the beauty of the city.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के हाईवे पर लगे अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे शहर की सुंदरता

Fri, 12 Dec 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings on the city highway are spoiling the beauty of the city.
फोटो संख्या:74- अवैध होर्डिंग से अटा शहर का राव तुलाराम चौक---संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से बार-बार अभियान चलाने के बाद अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों समेत विभिन्न संस्थाओं ने होर्डिंग व फ्लैक्स बिना नगर पालिका के अनुमति के हाईवे के दोनों तरफ, डिवाइडरों के बीच लगे खंभों और मुख्य चौराहों पर लगा रखे हैं।
विज्ञापन

नपा ने शहर में 15 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग व फ्लैक्स लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए हुए हैं। यहां पर होर्डिंग और फ्लैक्स लगाने पर नगर पालिका को हर वर्ष लाखों रुपये का राजस्व मिलता है। मगर विभिन्न संस्थाएं बिना अनुमति के होर्डिंग लगा रही है।
विज्ञापन

किसी त्योहार या अन्य किसी विशेष अवसर पर शिक्षण संस्थान सहित विभिन्न पार्टियों के नेता अपना प्रचार करने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर अपने होर्डिंग लगा देते हैं। चौक चौराहों पर होर्डिंग लगाने के कारण सूचना पट्ट दिखाई तक नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली के बाद से नहीं हुई कार्रवाई
नगर पालिका की ओर से दीपावली के बाद से कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे शहर में अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स की भरमार है। मुख्य सड़क मार्ग पर लगे होर्डिंग और फ्लैक्स से दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है क्योंकि मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और फ्लैक्स लगे रहते हैं।

---------------
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से इस समय शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत पूरे शहर में प्रथम चरण में अवैध रूप से किए गए पक्के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। जल्द ही होर्डिंग्स व बैनरों को भी हटवाने के लिए विशेष अभियान शुरू कराया जाएगा। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:74- अवैध होर्डिंग से अटा शहर का राव तुलाराम चौक---संवाद

फोटो संख्या:74- अवैध होर्डिंग से अटा शहर का राव तुलाराम चौक---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed