फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal firecrackers recovered at different places

Mahendragarh-Narnaul News: अलग-अलग स्थानों पर अवैध पटाखे किए बरामद

Sun, 29 Oct 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecrackers recovered at different places
महेंद्रगढ़। शहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग- अलग स्थानों पर अवैध पटाखों का भंडार बरामद किया है। शहर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव झगडौली निवासी सुमित ने अपनी गारमेंटस की दुकान पर बने चौबारे में काफी मात्रा में अवैध पटाखे रखे हुए हैं। टीम ने जांच की तो एक पेटी मल्टी शॉर्ट, एक डब्बा स्काई शॉर्ट, एक डब्बा पटाखा, एक बैंडल छोटे पटाखा, एक बैंडल छोटे पटाखे, दो पेटी जमीन चक्का, एक बैंडल छोटे पटाखे, एक पैकेट पटाखे, एक पैकेट सिल्वर चक्री, तीन पैकेट पटाखे, चार पैकेट फुलझड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ शहर थाना पुलिस ने बालाजी कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ सुमित अपने मकान के नीचे बने गोदाम में काफी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तथा युवक को पकड़कर नाम पूछा तो राहुल उर्फ सुमित निवासी बालाजी कालोनी महेंद्रगढ के रूप में आरोपी की पहचान हुई। आरोपी ने अपने मकान के गोदाम 12 पैकेट पटाखे, सात पैकेट बड़े, 7 पैकेट अन्य, 22 पटाखा पैकेट मुर्गा छाप, 15 पैकेट मध्यम पटाखे, पांच पैकेट बड़ी रंगीन फुलझंडियां, 118 पैकेट छोटी रंगीन फुलझंडियां, चार पैकेट रिंग कैंप, आठ पैकेट डिब्बा रंगीन शॉर्ट बरामद किया। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed