{"_id":"694ed094858081dbc0005578","slug":"igu-declared-a-holiday-during-the-exams-principal-and-professors-are-upset-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122759-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईजीयू ने परीक्षा के दौरान घोषित किया अवकाश, प्राचार्य और प्रोफेसर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईजीयू ने परीक्षा के दौरान घोषित किया अवकाश, प्राचार्य और प्रोफेसर खफा
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में परीक्षा देते विद्यार्थी---संवाद
महेंद्रगढ़। शीतकालीन अवकाश में प्राचार्य व प्रोफेसरों की परीक्षाओं में ड्यूटी लगी हैं। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से अनुबंधित राजकीय कॉलेज के प्राचार्य व प्रोफेसरों में इसके खिलाफ रोष है। उन्होंने विवि प्रशासन से संज्ञान लेकर परीक्षा के बाद एक सप्ताह का अवकाश घोषित करने की मांग की है।
जिले में 14 राजकीय कॉलेज इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से अनुबंधित हैं। फिलहाल कॉलेजों में यूजी व पीजी की परीक्षाएं चल रही हैं। अब विवि की ओर से 25 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इन परीक्षाएं में प्रोफेसर व प्राचार्य की ड्यूटी लगी हुई है।
विवि की ओर से घोषित किए गए इस अवकाश का न तो विद्यार्थी लाभ ले पा रहे हैं और न ही शैक्षणिक स्टाफ उपयोग कर पा रहे हैं। विवि की ओर से ही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया था और अब विवि ने ही अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
बॉक्स
शीतकालीन अवकाश का इस तरह घोषित करना प्राचार्यों, प्रोफेसरों व विद्यार्थियों के खिलाफ है। विवि ने पूरी जानकारी लिए बिना ही अवकाश घोषित कर दिया। इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। -डॉ. महेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, महेंद्रगढ़
बॉक्स
शीतकालीन अवकाश अगर परीक्षा के बाद होता तो प्रोफेसर व अन्य कुछ दिन रिलेक्स हो पाते और परिवार के साथ कुछ दिन समय बीता पाते लेकिन विवि ने अवकाश घोषणा कर महज खानापूर्ति की है। -डॉ. बलजीत सिंह, केंद्र अधीक्षक, राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़
बॉक्स
शीतकालीन अवकाश घोषित कर विवि की ओर से बस एक औपचारिकता पूरी की गई है। स्कूलों के अवकाश एक जनवरी से घोषित किए गए हैं जबकि विवि ने स्कूलों से पहली अवकाश घोषित कर दिए। हैं। -डॉ. सुनील कुमार, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, सिहमा
बॉक्स
अगर सेंटरों का निर्धारण उचित प्रकार से हो तो परीक्षा के दौरान व्यवस्था उचित बन सकती है। इससे विद्यार्थियों का अनुपात भी बराबर होगा और प्रोफेसरों को भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।-डाॅ. जरनैल सिंह, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, सतनाली
बॉक्स
प्रतिदिन दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जा रही है और इसमें प्रोफेसर की ड्यूटी रहती है। अवकाश मानसिक रूप से आराम करने के लिए होता है लेकिन विवि ने प्रोफेसरों से परीक्षा के दौरान अवकाश की सूचना जारी की है -प्रो. आरपी सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, नारनौल
बॉक्स
विवि का इस तरह से अवकाश नोटिफिकेशन जारी करना उचित नहीं है। इससे शैक्षणिक स्टाफ को अवकाश का समय भी नहीं मिलेगा और परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने का कोई अतिरिक्त मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। -डॉ. विक्रम सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, उन्हाणी