फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   IG reviewed election preparations and crime

Mahendragarh-Narnaul News: आईजी ने चुनाव की तैयारी व अपराध समीक्षा की

Sat, 24 Aug 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
IG reviewed election preparations and crime
फोटो नंबर-15 पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेते आईजी। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। दक्षिण रेंज रेवाड़ी के आईजी राजेंद्र कुमार पुलिस लाइन नारनौल पहुंचे। पुलिस लाइन नारनौल स्थित एडम ब्लॉक के मीटिंग हॉल में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव और कानून व्यवस्था को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा सहित डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह, डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार और सभी थाना प्रबंधक व सीआईए इंचार्ज मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध समीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर, जिले के सभी थाना अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आईजी राजेंद्र कुमार ने सभी क्षेत्रों के थाना अधिकारी से उनके क्षेत्र की ग्राउंड रिपोर्ट की जानकारी लेकर अपराध, कानून व्यवस्था व चुनावी तैयारियों की समीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव की तैयारियों के चलते हुए रूटीन क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर के साथ-साथ मुस्तैदी से ड्यूटी करनी है। चुनावी समय में समन्वय बनाते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईजी ने निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी थाना अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। आईजी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस को अपने कर्तव्य और दायित्व का बखूबी पालन करने की बात कही। उन्होंने सभी डीएसपी और थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र में रूट मैप, अल्टरनेट रूट मैप और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के साथ लगने वाली सीमाओं पर विशेष चौकसी रखने के निर्देश दिए। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों, इंटरस्टेट बॉर्डर पर नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed