फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the schools did not show admission under rule 134A, then the parents of the children reached the SDM court

स्कूलों ने नियम 134ए के तहत नहीं दिखा दाखिला तो एसडीएम दरबार पहुंचे बच्चों के अभिभावक

Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
If the schools did not show admission under rule 134A, then the parents of the children reached the SDM court
नियम 134ए के तहत दाखिला नहीं मिलने पर लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम से मिलने पहुंचे अभिभावक। स? - फोटो : Narnol
134ए के तहत दाखिला को लेकर अभिभावकों की परेशानी नहीं थम रही है। मंगलवार को शहर के दो स्कूलों में दाखिला नहीं मिलने पर अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत देकर बच्चों का दाखिला करने की मांग की। अभिभावक समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलने के लिए गए उपायुक्त नहीं आने पर एसडीएम दिनेश कुमार से मिले। एसडीएम से इस समस्या को हल करवाने की की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि नियम 134ए को लेकर नोडल अधिकारी बीईओ को बनाया हुआ है। इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा। 31 दिसंबर की अंतिम तिथि हैं। इससे पहले ही इस समस्या को सुलझा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30-40 अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावक बीईओ से मिले जहां पर बीईओ ने कहा आपकी समस्या को उच्च अधिकारी को भेज दिया हैं दो-तीन दिन का समय दिया। दो-तीन दिन में अपकी समस्या का समस्या का निदान कर दिया जाएगा। अभिभावकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर हर रोज बीईओ में आ रहे हैं और 3 से 4 बार शिकायत दे चुके हैं। पिछले दस दिन से बीईओ चक्कर काट रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक बोले समय व धन की हो रही बर्बादी
134ए दाखिले के तहत अभिभावक कविता, विजय कुमार, सुनीता, हिमांशी ने बताया कि हर रोज दूरदराज से आ रहे हैं। लोगों को समय व पैसों की बर्बादी हो रही हैं। दाखिले के लिए बच्चों को लेकर सुबह दस बजे विभिन्न गावों से आते हैं। अभिभावक मजदूरी व घर का कार्य छोड़कर आते हैं लेकिन स्कूल से लेकर बीईओ कार्यालय तक चक्कर लगाते रहते है लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकलता। उन्होंने बताया कि गांव जाट, कोथल खुर्द, मेघनवास, झगझौली, खातोद, भांडोर, देवास, चितलांग, बलाना, सतनाली सहित 8 से 10 किलोमीटर तक गांवों से आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर रोज ढाई हजार से तीन हजार रुपये की बर्बादी हो रही हैं।

दाखिले के लिए स्कूल मांग रहे शुल्क
134 ए के तहत दाखिला के नाम पर स्कूल द्वारा अवैध शुल्क मांगने के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दी। अभिभावकों ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों के दाखिला 134ए के नियम के तहत हमसे सूरज स्कूल बुचौली रोड के द्वारा अवैध शुल्क की मांग की जा रही है। जल्द समाधान किया जाए। बच्चों का दाखिला समय से पहले हो सके जिससे की हमारे बच्चें अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सके। स्कूल द्वारा शुल्क के नाम पर अलग-अलग चार्ज लेने की बात कह रहे हैं। स्कूल द्वारा दस हजार से 15 हजार तक दाखिला के नाम पर मांग कर रहे है। इस मौके पर अजीत कुमार, बाल किशन, राजवीर चनेजा, गजराज, रमेश कुमार, रविकांत, देशराज, लक्खी चौहान सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed