फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the problem of encroachment is not resolved then I will consume sulphas

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं हुई तो खा लूंगा सल्फास

Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
If the problem of encroachment is not resolved then I will consume sulphas
फोटो नंबर-15जनपरिवेदना समिति की बैठक में अपनी समस्या रखता व्य​क्ति। संवाद
नारनौल। जनपरिवेदना समिति की बैठक में खटोटी के एक व्यक्ति ने अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं होने पर सल्फास खाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कहा कि उसे शर्म आ रही की भाजपा का कार्यकर्ता है। यह सुनकर सभी हैरान रह गए। इसके अलावा अवैध खनन, हुडा सेक्टर में जलभराव, कुछ दिन पहले बनी सड़क क्षतिग्रस्त होने सहित कई समस्याओं को लेकर ग्रीवेंस की बैठक में लोग पहुंचे। नारनौल की पंचायत भवन में जन परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया थी। इसकी अध्यक्षता मंत्री अरविंद शर्मा ने की। पहले से निर्धारित 16 मामले सुनवाई के लिए रखे गए।
नारनौल के सेक्टर-एक में सड़क का भी मुद्दा उठाया गया। सेक्टर प्रधान पंकज यादव ने कहा कि हाल ही में बनाई गई सड़क कुछ माह बाद ही टूटने लगी। एक बार तो सड़क का निर्माण कार्य भी रुकवा दिया गया था। इसके बाद सैंपल भी लिए गए थे। इसके अलावा जलभराव की समस्या का समाधान करने की प्रधान ने बात रखी। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि वे लगातार सेक्टर तथा शहर में जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही सभी कार्यों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में खटोटी सुल्तानपुर के मोतीलाल ने सड़क पर अतिक्रमण की समस्या लेकर पहुंचे। कहा कि अतिक्रमण होने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह सल्फास खा लेगा। समस्या के समाधान के लिए काफी रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले के गांव गढ़ी में अरावली पहाड़ी में बाबा बायोगैस की आड़ में अवैध रूप से माइनिंग की शिकायत पर सहकारिता मंत्री ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि अवैध खनन हो रहा है तो एफआईआर दर्ज की जाए। इसके अलावा वहां से सभी प्रकार की मशीन तुरंत प्रभाव से हटा ली जाएं। बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तथा पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने समिति को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ प्रत्येक शिकायत पर कार्य करेंगे।

इसके अलावा एक व्यक्ति खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत लेकर पहुंचा। कहा कि 20 किलो में चार किलो कम राशन दिया जा रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, बीजेपी के जिला प्रधान यतेंद्र राव, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा व दयाराम यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

इंसेट

प्रेस वार्ता का बहिष्कार कर दिया
जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत लेकर एक व्यक्ति पहुंचा और उसने आरोप लगाने शुरू किए तो मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसपर मंत्री ने बोला की इन्हें बाहर निकालो। इसके बाद सभी मीडिया कर्मी बाहर आ गए। हालांकि कुछ देर बाद जहां मीडियाकर्मी बैठक कर रहे थे, वहां मंत्री अरविंद शर्मा और अन्य भाजपा नेता पहुंच गए। मीडियाकर्मियों ने बजट को लेकर होने वाली प्रेस वार्ता का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed