{"_id":"61589e328ebc3e874605166f","slug":"if-the-garbage-from-the-streets-is-not-picked-up-in-two-days-then-we-will-picket-the-sdm-office-narnol-news-rtk625850539","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में गलियों से कूड़ा नही उठाया तो देंगे एसडीएम कार्यालय पर धरना ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में गलियों से कूड़ा नही उठाया तो देंगे एसडीएम कार्यालय पर धरना ग्रामीण
विज्ञापन
गांव खेड़ी में लगी गंदगी के ढेर को दिखाते ग्रामीणा
- फोटो : Narnol
कनीना। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 22 फरवरी को पूरा होने के बाद गावों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। गंदगी से परेशान गांव खेड़ी के ग्रामीणों ने दो दिन में सफाई नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर कार्यवाही करने की मांग की है। गांव खेड़ी में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सात माह से गलियां कूड़े और गंदगी के अटीं पड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिव से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुनकर अनदेखा कर रहे है।
लंबे समय से गलियों की साफ-सफाई नहीं होने से उठने वाली बदबू से लोगों का घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण दलीप नंबरदार, अधिवक्ता विजय रजलिवाल, समाजसेवी वेद हलवाई, रमेश धड़िया, सूबेदार मनोज कुमार ने कहा कि अगर प्रशासन दो दिन के अंदर गांव की गलियों में सफाई व्यवस्था नहीं करवाता है तो ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
वर्जन:-
यह समस्या मेरे संज्ञान में अभी आई है। बीडीपीओ कनीना से बोलकर ग्रामीणों की इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी ने लापरवाही की है तो इसकी भी जांच की जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, एसडीएम, कनीना