फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If the garbage from the streets is not picked up in two days, then we will picket the SDM office

दो दिन में गलियों से कूड़ा नही उठाया तो देंगे एसडीएम कार्यालय पर धरना ग्रामीण

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the garbage from the streets is not picked up in two days, then we will picket the SDM office
गांव खेड़ी में लगी गंदगी के ढेर को दिखाते ग्रामीणा - फोटो : Narnol
कनीना। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 22 फरवरी को पूरा होने के बाद गावों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। गंदगी से परेशान गांव खेड़ी के ग्रामीणों ने दो दिन में सफाई नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम से कर्मचारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर कार्यवाही करने की मांग की है। गांव खेड़ी में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सात माह से गलियां कूड़े और गंदगी के अटीं पड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिव से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन सुनकर अनदेखा कर रहे है।
विज्ञापन

लंबे समय से गलियों की साफ-सफाई नहीं होने से उठने वाली बदबू से लोगों का घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण दलीप नंबरदार, अधिवक्ता विजय रजलिवाल, समाजसेवी वेद हलवाई, रमेश धड़िया, सूबेदार मनोज कुमार ने कहा कि अगर प्रशासन दो दिन के अंदर गांव की गलियों में सफाई व्यवस्था नहीं करवाता है तो ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:-
यह समस्या मेरे संज्ञान में अभी आई है। बीडीपीओ कनीना से बोलकर ग्रामीणों की इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। अगर किसी कर्मचारी ने लापरवाही की है तो इसकी भी जांच की जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, एसडीएम, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed