{"_id":"696a833f15e08ab51c032ca4","slug":"if-our-demands-are-not-met-we-will-stage-a-sit-in-protest-and-go-on-a-hunger-strike-starting-monday-narnol-news-c-196-1-nnl1003-134924-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मांगे नहीं मानी तो सोमवार से धरना देकर करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मांगे नहीं मानी तो सोमवार से धरना देकर करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02एक्सईएन कार्यालय के समक्ष देकर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। कार्यरत कर्मचारियों को अनुभव प्रमाण पत्र न दिए जाने के विरोध हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ पब्लिक हेल्थ ब्रांच ने शुक्रवार को डिवीजन नंबर एक के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। प्रधान रमेशचंद यादव ने कहा कि मांगे नहीं मानी तो सोमवार से धरना देकर भूख हड़ताल करेंगे।
उन्होंने बताया कि धरना कौशल रोजगार योजना के तहत कार्यरत कर्मचारियों को अनुभव प्रमाण पत्र न दिए जाने के विरोध स्वरूप किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिकारी से कई बार मुलाकात की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
संगठन की ओर से 13 जनवरी को कार्यकारी अधिकारी को नोटिस देकर मांगें पूरी करने का आग्रह किया गया था और चेतावनी दी गई थी कि मांगें न मानने पर 16 जनवरी को डिवीजन कार्यालय में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बारे में अधीक्षण अभियंता को भी अवगत कराया गया था, परंतु वहां से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रेस सचिव रामशरण यादव ने कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो सोमवार से नियमित धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अनशन पर बैठने तथा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की जल आपूर्ति प्रभावित करने जैसे कड़े कदम उठाने पर भी विचार किया जाएगा।
धरने में वरिष्ठ उपप्रधान रामचंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार दलीप कुमार, सहीराम, श्रीकृष्ण, सचिव संदीप जांगड़ा, मास्टर शेर सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, उपप्रधान पवन, हवासिंह, राजबीर सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।