{"_id":"668ed702b98b53ee1c0bb194","slug":"if-naib-tehsildars-attitude-does-not-improve-he-should-be-suspended-ranjit-chautala-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113981-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार का रवैया नहीं सुधरता तो उसे सस्पेंड किया जाए : रणजीत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार का रवैया नहीं सुधरता तो उसे सस्पेंड किया जाए : रणजीत चौटाला
Thu, 11 Jul 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। मंत्री जी! नांगल चौधरी का नायब तहसीलदार कार्यालय में नहीं बैठ रहा है। इसकी वजह से उनका रजिस्ट्री कार्य रुका पड़ा है। यह शिकायत बुधवार को नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित जन परिवेदना समिति की बैठक में आए व्यक्ति ने बिजली मंत्री रणजीत चाैटाला से की। इस पर मंत्री ने डीसी से कहा कि अगर नायब तहसीलदार का ऐसा ही रवैया रहता है तो उसे चार्जशीट किया जाए। अगर फिर भी सुधार नहीं होता है तो सस्पेंड किया जाए।
जन परिवेदना समिति की बैठक में बुधवार को 13 में 9 मामलों का मौके पर निपटान किया गया। मंत्री ने ग्राम पंचायत बचीनी के रास्ते पर अवैध कब्जे के मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें जन परिवेदना समिति की सदस्यों को साथ लेकर कमेटी की जांच करें और समस्या का समाधान सुझाया जाए।
गांव नाग तिहाड़ी के सूबे सिंह के बिजली कनेक्शन से संबंधित शिकायत पर भी उन्होंने कमेटी को निर्देश दिए कि मौका देखकर उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। ऊर्जा मंत्री ने अन्य नागरिकों की भी शिकायतें सुनीं। नारनौल शहर में जलभराव की समस्या के संबंध में उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नाले की सफाई के लिए पहले अवैध कब्जे हटवाए जाएं।
विज्ञापन
वहीं पत्रकार वार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार व प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लग रहे समाधान शिविरों में भी लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में हरियाणा में बहुत बड़ा बदलाव आया है। जुलाई-अगस्त में मौसम खराब होता है। इस दौरान भी बिजली अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। पंचायत भवन में पहुंचने पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। बैठक में अटेली के विधायक सीताराम यादव, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, भाजपा के जिला प्रधान दयाराम यादव, मनीष मित्तल, राकेश शर्मा के अलावा अन्य नागरिक भी मौजूद थे।
प्राचार्य बोलीं- मुझसे साहब अंगूठा लगवा लेते हैं, लेकिन कमेटी नहीं दे रही हिसाब
नेत्रहीन कन्या विद्यालय की प्राचार्य कांता गांधी ने मूलभूत सुविधाओं के बारे में मंत्री को अवगत करवाया। वहीं विद्यालय के लेखा-जोखा में अनियमितता को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री जी! साहब मुझसे अंगूठा लगवा लेते हैं और जब वह हिसाब मांगती है तो हिसाब नहीं देते हैं। इसके बाद मंत्री ने तीन व्यक्तियों की एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए, जो नेत्रहीन कन्या विद्यालय के मामले में रिपोर्ट तैयार करेगी। इससे पहले भी प्राचार्य डीसी को शिकायत दे चुकी हैं, लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एक सप्ताह से गली में जलभराव से नहीं आ रहे ग्राहक
पार्क गली में जलभराव व गली में फैले जलभराव की वजह से दुकानदारों का दर्द भी ग्रीवेंस की बैठक में देखने को मिला। पार्क गली से पहुंचे दुकानदार धर्मबीर यादव ने कहा कि साहब ! सप्ताह भर से गली में जलभराव होने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इस पर मंत्री ने सप्ताह के अंदर गली से अतिक्रमण हटाने की बात कही और पानी की जल्द निकासी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।