फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   If I have hurt the Kshatriya community, I apologize: Prof. Ram Bilas Sharma

क्षत्रिय समाज को ठेस पहुंची तो क्षमा याचना करता हूं : प्रो. रामबिलास शर्मा

Sun, 01 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
If I have hurt the Kshatriya community, I apologize: Prof. Ram Bilas Sharma
फोटो संख्या=65- पूर्व ​शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ---स्रोत- पीआरओ
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री ने बीते दिनों भिवानी में दिए गए बयान को लेकर मीडिया में उठ रहे सवालों पर कहा कि क्षत्रिय समाज को ठेस पहुंची है तो क्षमा याचना करता हूं।
विज्ञापन

कहा कि भगवान परशुराम विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। उन्होंने अत्याचारियों और राक्षसों का 21 बार विनाश किया था। वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में बहू-बेटियों के सुहाग उजाड़ने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तान की धरती पर तबाह करके किया है। भिवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व शिक्षामंत्री द्वारा दिए गए बयान पर राजपूत समाज में रोष था। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में समाज के लोगों ने बैठक कर दो जून को सर्वसमाज की बैठक बुलाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को मेल पर पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि वह क्षत्रिय समाज का सम्मान करते हैं। अपने को भाग्यशाली मानता हूं कि हर मुसीबत में क्षत्रिय समाज उनके साथ खड़ा रहा है। वह भी क्षत्रिय समाज के साथ खड़े रहे। फिर भी उनकी वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो क्षमा याचना करता हूं। क्षत्रिय समाज को ठेस पहुंचाने का उनके राजनीतिक जीवन में कभी कोई भाव नहीं रहा। क्षत्रिय समाज बहुत बड़ा समाज है। इस समाज के वह सेवक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed