फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ideas of 59 students of the district selected in Inspire Award Scheme

Mahendragarh-Narnaul News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले के 59 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित

Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ideas of 59 students of the district selected in Inspire Award Scheme
फोटो नंबर-06जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। इंस्पायर योजना में महेंद्रगढ़ जिले से 59 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि प्रदेश के 814 विद्यार्थियों को अवाॅर्ड मिला है। इंस्पायर योजना का परिणाम बुधवार देर शाम जारी हुआ। इसमें महेंद्रगढ़ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 में इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत प्रदेश के 814 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए हैं। गौरतलब है कि इनमें राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या 565 है। इसी तरह निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या 249 है। सरकार की ओर से इन अवाॅर्ड पाने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की अवाॅर्ड राशि मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में चयनित विद्यार्थियों में सभी 22 जिलों में महेंद्रगढ़ जिला चौथे स्थान पर रहा है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2009-10 में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवाॅर्ड योजना की शुरुआत की थी। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक स्कूली विद्यार्थियों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर से कक्षा 6वीं से 10वीं तक 10 से 15 साल उम्र के सरकारी व निजी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करके विज्ञान के प्रति आकर्षित करना है। इसमें आनलाइन अपने इनोवेटिव आइडिया भेजने होते हैं और स्कूलों से सीधा यह आनलाइन चलता है। इसमें विद्यार्थी अपने आइडिया या विचार, बदलाव, गजट व तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट के बारे में विचार सांझा करते है। इन प्रोजेक्ट पर निवेश करने के लिए अवॉर्ड मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के डिपार्टमेंट आफ साइंस एंड टेक्नाेलाॅजी स्कीम में फंड जारी करता है। इससे विद्यार्थी अपनी राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकता है। विजेता को जापान तक जाने का मौका मिलता है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के माडल को आइआइटी व एनटीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के तकनीकी प्रतियोगिता में दिखाया जाता है।
इंसेट

सरकारी स्कूल से 45 तो निजी स्कूल से 14 ने जीते अवाॅर्ड
इंस्पायर अवाॅर्ड पाने वालों में सरकारी स्कूल के 45 विद्यार्थी रहे। इनमें राजकीय विद्यालयों में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ और कनीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जड़वा, बलाना, बनिहारी, बेरी, बेवल, दोचाना, डुलाना, हुडिना, खातोदडा, कोथल कला, नांगल माला, नांगल सिरोही, निवाज नगर, नियामतपुर, पाली व पाथेडा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास, राजकीय उच्च विद्यालय डोहर कला, खैरोली, खासपुर, खेडी, नांगल काठा और निम्बी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बवाना, ढाणी नांगला, ढाणी रावता, धरसू, झगडोली, खेडा, कोथल खुर्द, मेहरमपुर, मित्रपुरा, नियाज़ अलीपुर, और तलोट के विद्यार्थी चयनित हुए है। वहीं निजी विद्यालयों के 14 विद्यार्थियों में एस डी स्कूल ककराला, राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर, यूरेका पब्लिक स्कूल नारनौल, कोयल स्कूल खटोटी कला, आर आर ग्रीन मैक्स स्कूल खेड़ी तलवाना, आरआर सी एम् पब्लिक स्कूल कनीना, बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास, भारती पब्लिक स्कूल नारनौल और सी एल पब्लिक स्कूल नारनौल के विद्यार्थी चयनित हुए है।

जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के 59 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवाॅर्ड प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए होना गौरव की बात है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आगे भी जिले का प्रतिनिधित्व बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed