फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   i will not listen to cm even after the swiming pool

सीएम के उद्घाटन के 27 माह बाद भी स्वीमिंग पुल में नहीं आया पानी

Sat, 08 Feb 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
i will not listen to cm even after the swiming pool
दो करोड़ से रुपये से महेंद्रगढ़ का तरणताल शुरू नहीं हो पाया है। कांग्रेस सरकार के समय इसका निर्माण शुरू हुआ था। प्रदेश की भाजपा सरकार वन में सीएम मनोहर लाल द्वारा उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन करने के 27 महीने बाद भी स्वीमिंग पूल में पानी की बूंद नहीं डाली गई। इस दौरान स्वीमिंग पुल पर लगाई गई फैंसी लाइटें भी टूट गई हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से महेंद्रगढ़ खेल स्टेडियम का खेल विभाग की ओर 15 लाख रुपये बकाया थे। विभाग ने दावा किया है कि ये बिजली बिल 5 फरवरी को भर दिया गया है। स्वीमिंग पुल का मीटर लगवाने की राशि 81 हजार रुपये भी जमा करवाई जा चुकी है। विभाग ने उम्मीद जाहिर की कि इस महीने टेक ओवर कर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सीएम ने 12 अक्टूबर 2017 को तरणताल का उद्घाटन किया था। हालांकि तरणताल का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। प्रशासन ने शीघ्र चालू होने की बात कहकर जल्दबाजी में उद्घाटन करवा दिया था लेकिन 27 महीने बाद भी काम भी लटका हुआ है। 27 महीने में मुख्यमंत्री 16 फरवरी को जिले में चौथी रैली करेंगे। मुख्यमंत्री की रैली घोषित होने के बाद खेल विभाग जागा है। विभाग ने इसको शुरू करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कई वर्षों से खेल स्टेडियम का बकाया 15 लाख रुपये का बिल बुधवार को भर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा ने 2012 में किया था शिलान्यास
इस तरण ताल का शिलान्यास 20 मई, 2012 को तत्कालीन सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने किया था। लगभग 2 करोड़ रुपये से बनने वाले इस तरणताल का कार्य एक वर्ष में पूरा करवाया जाना था। शिलान्यास के कुछ समय बाद ही निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका था। लेकिन सात वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद काम लटका है।
लीज पर दिया जाएगा स्वीमिंग पुल
खेल विभाग के अनुसार इस महीने स्वीमिंग पुल का मीटर लग जाएगा। इसके अलावा 11 फरवरी को चंडीगढ़ से दो कोच आकर स्वीमिंग पुल को तकनीकि रूप से चेक करेंगे। उनकी रिपोर्ट देने के बाद लोक निर्माण विभाग से खेल विभाग इसे टेक ओवर कर लेगा। उसके बाद स्वीमिंग पुल एक वर्ष के लिए लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए अगले महीने तक टेंडर लगाने की उम्मीद है।
हमारी ओर से स्वीमिंग पुल के सभी काम पूरे हैं। हम स्वीमिंग पुल सौंपने के लिए तैयार हैं। जब खेल विभाग चाहेगा उसी दिन उनको स्वीमिंग पुल हैंडओवर कर देंगे।

- सोम दत शर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
हमनें 5 फरवरी को बिजली का बिल भर दिया है। हमारा प्रयास है कि सीएम आने से पहले इसको चालू कर दिया जाए। अभी 11 फरवरी को कोच आकर तकनीकी रूप से चेक करेंगे। सही मिलने पर लीज पर देने के लिए टेंडर लगा दिए जाएंगे। -ज्योति रानी, डीएसओ, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed