{"_id":"66ca2c4ede80db35ae066d94","slug":"i-will-do-makeup-laddoo-gopal-is-very-nice-in-hand-narnol-news-c-196-1-nnl1003-115418-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: करूंगी शृंगार... हाथ में खूब फबे लड्डू गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: करूंगी शृंगार... हाथ में खूब फबे लड्डू गोपाल
Sun, 25 Aug 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व जन्माष्टमी महोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के बाजारों में शनिवार को कान्हा के शृंगार के लिए लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
जन्माष्टमी पर्व पर सभी जगह भगवान कृष्ण को आकर्षक पोशाक व मुकुट पहनाकर शृंगार किया जाएगा। आजकल तो महिलाओं में भी लड्डू गोपाल को साथ रखने का चलन बढ़ता जा रहा है। महिलाएं सभी धार्मिक स्थानों पर अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर जाने लगी हैं। जन्माष्टमी पर्व पर राधा व श्री कृष्ण को सजाने के लिए पोशाक, मुकुट व मालाओं की जगह-जगह कई दुकानें लगी हैं। इन सभी दुकानों पर भगवान कृष्ण को सजाने के लिए आकर्षक झांकी की भी खूब बिक्री हो रही है।
शहर में भगवान कृष्ण की ड्रेस बेचने वाले नैनू वर्मा ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी को लेकर लड्डू गोपाल पर महिलाओं व युवतियों को विशेष आकर्षण है। इसी को लेकर हमने विभिन्न प्रकार के लड्डू गोपाल मंगवाए हैं।
विज्ञापन
लड्डू गोपाल सबसे छोटे रूप में एक सौ रुपए से शुरू होकर छह हजार रुपए तक हैं और इनकी काफी मांग है। इसके अलावा भगवान को सजाने के विभिन्न प्रकार की पोशाक 50 रुपये से दो हजार रुपए तक है, बांसुरी 10 रुपये से 100 रुपये तक है। इसके अलावा मालाएं 10 रुपये से 500 रुपये तक और मुकुट 100 रुपये से 1000 रुपये तक हैं। इस बार मोर छड़ी की भी अच्छी मांग है और 30 रुपये से पांच सौ रुपये तक बेची जा रही है। जन्माष्टमी को लेकर लड्डू गोपाल के झूले की भी अच्छी मांग है।