फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Husband sentenced to life imprisonment for murdering his wife

Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद की सजा

Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Husband sentenced to life imprisonment for murdering his wife
नारनौल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने पत्नी की हत्या के दोषी मुसनौता गांव निवासी दशरथ को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना राशि अदा न करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

दोषी दशरथ का उसकी पत्नी सुनीता के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। विवाद के चलते दशरथ ने 13 अक्तूबर 2024 को निवार के पट्टे से गला घोंटकर सुनीता की हत्या कर दी थी और शव को कमरे में रख दिया था। मृतका के भाई राजस्थान के सतीश कुमार की शिकायत के आधार पर थाना निजामपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दशरथ को गिरफ्तार कर लिया था और रिमांड के दौरान पूछताछ में हत्या में प्रयुक्त निवार का पट्टा भी बरामद किया था। जांच इकाई ने तकनीकी आधार पर मामले के सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर न्यायालय के समक्ष चार्जशीट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed