{"_id":"5fd4f2128ebc3e3c526141ec","slug":"husband-beat-wife-with-sticks-case-filed-for-murder-narnol-news-rtk5861016185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने लाठी से पत्नी की पिटाई की, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने लाठी से पत्नी की पिटाई की, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
गांव गणियार में पति ने पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के भतीजे की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने वारदात स्थल की जांच की है। झगड़े के वास्तविक कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चला हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव गणियार में पिंकी (35) व पति संदीप में किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात झगड़ा हो गया। झगड़े में बात इतनी बढ़ गई कि पति ने महिला को पीटने के साथ घर में रखी लाठी से चोट मार दी। जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बात का सुबह महिला के पीहर गांव कोरियवास में मालूम चला। इस बारे में महिला के भतीजे अंकित ने बताया कि फूफा अक्सर शराब पीकर बुआ के साथ झगड़ा करता था। इसी झगड़े को लेकर शराब पीकर मेरी बुआ को शुक्रवार को पीटने के साथ उसने लाठी से वार कर उनको घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अटेली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। दपंती के दो लड़कियां तथा एक लड़का हैं। इनकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी।
थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि अटेली पुलिस ने मृतक विवाहिता के भतीजे अंकित के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना हैं कि दहेज के लिए पिंकी को परेशान करता था। मांग पूरी न होने पर पिटाई करता था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही कारणों को सही पता लग पाएगा।