फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HUENWI makes impressive debut in QS World University Rankings Asia 2026

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि ने किया क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया 2026 में प्रभावशाली पदार्पण

Tue, 18 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
HUENWI makes impressive debut in QS World University Rankings Asia 2026
फोटो-54गांव पाली ​स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा। संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ ने अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग एशिया 2026 में पहली बार 1001-1100 ग्लोबल बैंड में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की वैश्विक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति और उच्च शैक्षणिक मानकों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन

वैश्विक रैंकिंग के साथ-साथ, हकेंवि ने भारत में साइटेशंस पर पेपर पैरामीटर में भी 24वां स्थान हासिल किया है जो विश्वविद्यालय की शोध संस्कृति और इसके अनुसंधान कार्यों के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। यह उपलब्धि विभिन्न विषयों में कार्यरत विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शोधकर्ताओं की ओर से किए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले, प्रासंगिक और प्रभावशाली अनुसंधान का परिणाम है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि यह विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय का पहला पदार्पण शैक्षणिक अनुशासन, शोध उत्कृष्टता और वैश्विक मानकों के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साइटेशंस पर पेपर में प्रभावशाली रैंकिंग विश्वविद्यालय में हो रहे उच्च गुणवत्ता वाले और प्रभावशाली शोध को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को उनके समर्पण और योगदान के लिए हार्दिक बधाई दी। यह उपलब्धि हमारे शैक्षणिक और शोध पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करती है।

शोध साइटेशंस में मजबूत प्रदर्शन नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण का संकेत

विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि क्यूएस रैंकिंग में वैश्विक स्थान प्राप्त करना हकेंवि के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह विश्वविद्यालय की लगातार बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा का परिचायक है। शोध साइटेशंस में मजबूत प्रदर्शन विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शोध समुदाय की क्षमता और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण का संकेत है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग विश्व के सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग ढांचों में से एक है, जो संस्थानों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात, प्रति फैकल्टी साइटेशंस और अंतरराष्ट्रीयकरण के विभिन्न मानकों के आधार पर करता है। हकेंवि का 2026 संस्करण में शामिल होना विश्वविद्यालय की वैश्विक दृश्यता और मान्यता में महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed