फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HUDA team demolished slums and houses in the sector

हुडा की टीम ने सेक्टर में झुग्गियां और मकान गिराए

Mon, 06 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
HUDA team demolished slums and houses in the sector
झुग्गी झोपड़ियों से निकालकर सड़क पर रखा गया सामान। संवाद - फोटो : Narnol
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की टीम ने सोमवार को हुडा सेक्टर में पहुंचकर संतोष मेमोरियल की 200 वर्ग गज भूमि पर बनाए गए अवैध पक्के मकान को तोड़ दिया। इसके अलावा सेक्टर में बनाई गई झुग्गी-झोपड़ियों को खाली करवाकर उनको भी गिरा दिया। यह कार्रवाई लगभग तीन से चार घंटे चली। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ प्रमोद कुमार, हुडा एसडीओ हरि सिंह, जेई राहुल तथा पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की माने तो दो दिन तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि संतोष मेमोरियल ट्रस्ट ने उसकी जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाने और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने हुडा सेक्टर से झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाने के लिए प्रशासन को शिकायत दी थी। यह शिकयत ग्रीवेंस की मीटिंग में भी दी गई थी। उपायुक्त के आदेश पर सोमवार को बीडीपीओ प्रमोद कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर हुडा की टीम एवं पुलिस प्रशासन जेसीबी लेकर मौके प पहुंची और मकान को गिरा दिया। इससे पहले प्रशासन ने किरायेदारों से मकान खाली करवा दिया था। जल्दबाजी में किरायेारोें को सामान रोड पर ही रखना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे तथाकथित मकान मालिक ने मकान तोड़ने का विरोध किया तो उसे जमीन के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया, मगर वह नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने झुग्गी-झोपड़ी की ओर रुख किया। झोपड़ी में रहने वालों को तुरंत खाली करने के लिए कहा गया। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवार बच्चों सहित खाली करने में लग गए। बाद में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से झोपड़ियों को गिरवा दिया।
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि संतोष मेमोरियल सोसायटी ने दो कनाल जमीन सन 2014 में ली थी। यह जमीन उसने दिव्यांग बच्चों के स्कूल बनाने के लिए ली थी, लेकिन लगभग 300 वर्ग गज जमीन पर ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर पक्का मकान बना लिया था। उक्त व्यक्ति ने ये मकान किराये पर दे रखा था और किराया वसूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए बनाया जाएगा स्कूल
सेंटर हेड रमेश आर्य ने बताया कि संतोष मेमोरियल सोसायटी हुडा सेक्टर में दिव्यांग बच्चों के लिए एक स्कूल बनाएगा। इसके लिए उन्होंने दो कनाल भूमि 2014 में ली थी, लेकिन अतिक्रमण होने की वजह से यह अभी तक नहीं बनाया जा सका। अब यह खाली करवा दी गई है और जल्द ही स्कूल बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में यह स्कूल नसीबपुर में एक निजी भवन में चल रहा है। स्कूल में 60 बच्चे अध्ययनरत हैं। ग्रीवेंस मीटिंग में उठाया था मुद्दा
आरडब्ल्यूए के उप प्रधान सूरज अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले पंचायत भवन में ग्रीवेंस मीटिंग आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में कृषि मंत्री जेपी दलाल के समक्ष आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टर में झुग्गी झोपड़ी हटाए जाने का मुद्दा उठाया था। कृषि मंत्री ने उपायुक्त को सेक्टर से झुग्गी हटाए जाने के आदेश जारी किए थे। इससे पहले भी आरडब्ल्यूए सीएम विंडों तथा अन्य जगह इसकी शिकायत दर्ज करवा चुके थे।
झुग्गी झोपड़ी वाले करते थे चोरी, सेक्टरवासी थे परेशान
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. रामनिवास ने बताया कि हुडा सेक्टर में लगभग 250 झुग्गी झोपड़ियां हैं। सेक्टरवासी झुग्गी झोपड़ी वालों से बहुत परेशान हैं। ये रात को चोरियां करते हैं। कुछ दिन पहले ही दो तीन चोरियां हुई हैं। इसके अलावा बिजली एवं पानी की चोरी करते हैं। सेक्टरवासियों ने लाखों एवं करोड़ों रुपये खर्च कर मकान बना रखे हैं, उनके मकान पर पानी नहीं पहुंच पाता, क्योंकि इन्होंने अवैध नल लगाए हुए हैं। इसके अलावा सेक्टर को खुले में शौच जाकर गंदा कर रहे हैं।

सेक्टर में झुग्गी झोपड़ी वाले हो गए बेघर
पिछले कई वर्षों से सेक्टर में खाली पड़े प्लाटों में लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। सेक्टर में लगभग 250 झुग्गी झोपड़ियों में लगभग एक हजार लोग रहे थे। उनके साथ लगभग 300 से 400 छोटे-छोटे बच्चे भी रह रहे हैं। उनके हटाए जाने से वो बेघर हो गए हैं। प्रशासन की ओर से उनको अभी कोई जगह अस्थायी रूप से रहने के लिए उपलब्ध नहीं करवाई है।

 लोगों से बातचीत करते पुलिस चौकी प्रभारी । संवाद

लोगों से बातचीत करते पुलिस चौकी प्रभारी । संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed