{"_id":"693c5727a9166bf887077612","slug":"huda-sector-18-parks-will-see-better-days-cleanliness-system-is-improving-narnol-news-c-196-1-nnl1010-133414-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर के 18 पार्काें के बहुरेंगे दिन, सुधर रही सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर के 18 पार्काें के बहुरेंगे दिन, सुधर रही सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
फोटो 10 पार्क की सफाई करता एजेंसी का कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नगर परिषद ने हुडा सेक्टर स्थित पार्काें की सुध लेनी शुरू कर दी है। फिलहाल 5 पार्काें में सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इनकी सफाई का काम पूरा होने के बाद अगले 5 पार्काें की सफाई कराई जाएगी। इस प्रकार तीन से चार चरणों में ये काम होगा। इसके लिए नप ने एक निजी एजेंसी को कार्य का जिम्मा दिया है।
बारिश के दिनों में हुडा सेक्टर के सभी पार्काें में पानी भर गया था जिसके कारण पार्क में 2 से 3 फुट तक घास उग गई थी। अब करीब एक माह पहले पानी सूख जाने के बाद नप अधिकारियों ने इनकी सुध लेना शुरू कर दिया है और 5 पार्काें में गत 10 दिनों से घास की कटाई का कार्य किया जा रहा है।
हुडा सेक्टर में छोटे बड़े सभी मिलाकर कुल 18 पार्क मौजूद हैं जिनमें सुबह शाम बच्चे, बूढ़े व युवा खेलकूद व चहलकदमी करते हैं। ऐसे में जलभराव के कारण ये सभी पार्क सूने नजर आ रहे थे और इनमे बड़ी बड़ी घास भी उग आई थी। अब तीन से चार चरणों में 5-5 पार्काें की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन:
पार्काें की सफाई के लिए एक निजी एजेंसी को काम सौंपा है। एजेंसी के कर्मचारी 5-5 पार्काें की सफाई का काम चार चरणों में पूरा करेंगे। इस काम के लिए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से एजेंसी को भुगतान किया जाएगा।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद नारनौल