{"_id":"60fc597e8ebc3e583b177670","slug":"hssc-constable-exam-narnol-news-rtk618829573","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 केंद्रों पर होगी कांस्टेबल की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 केंद्रों पर होगी कांस्टेबल की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षा 7 और 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 40 परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ तथा 31 नारनौल में बनाए गए हैं। उक्त परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में दो दिन में लगभग 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। आयोग की ओर से 30 जुलाई तक एडमिट कार्ड अपलोड हो जाएंगे।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल के 7298 पदों के लिए 2020 में आवेदन मांगे गए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह परीक्षा नहीं हो पाई थी। उसके बाद फरवरी में दोबारा आवेदन मांगे गए थे। प्रदेश से लगभग 8 लाख 39 हजार आवेदकों ने आवेदन किया था। अब यह परीक्षा 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 39 शिक्षण संस्थाओं में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी जिसमें लगभग 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एक परीक्षा केंद्र पर अधिकतम 350 परीक्षार्थी बैठन की व्यवस्था की गई है। महेंद्रगढ़ में एक सत्र में 11525 और नारनौल में 8500 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। यानी एक एक सत्र में लगभग 20025 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। 30 जुलाई तक उनके एडमिट अपलोड कर सकेंगे।
कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में नारनौल की 20 शिक्षण संस्थाओं में 31 केंद्र बनाए गए हैं। सरस्वती स्कूल में 3, सीएल पब्लिक स्कूल 01, एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल 3, हरियाणा पब्लिक स्कूल 2, यदुवंशी शिक्षा निकेतन 3, एएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 1, गुरु गोबिंद स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 1, हरियाणा सी.से. स्कूल 1, सैनी सीसे स्कूल 1, सरस्वती बाल मंदिर सी.से. स्कूल 1, आदर्श बाल मंदिर सी.से. स्कूल 1, यादव हाई स्कूल 1, रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी 1, राजकीय व.मा. विद्यालय 1, राजकीय महिला महाविद्यालय 2, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (ब्वायज) 2, राजकीय शिक्षा महाविद्यालय 1, बीकेएन राजकीय पोलटेक्नीक 2, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 2, गुरु दौणाचार्य सी.से. स्कूल 1 परीक्षा केंद्र होंगे।
विज्ञापन
उक्त परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 19 शिक्षण संस्थाओं में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हैप्पी एवरग्रीन सी.से. स्कूल 3, डीएवी स्कूल 1, सूरज स्कूल बुचौली रोड 3, सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज 2, शरबती स्कूल 2, टैगोर स्कूल 2, कपिल विद्या मंदिर स्कूल 1, भारतीय पॉलिटेक्नीक 2, भारतीय डिग्री कॉलेज 2, मॉडर्न स्कूल 2, राव जयराम डिग्री कॉलेज 2, राव जयराम स्कूल 1, श्री कृष्णा स्कूल 3, आरपीएस स्कूल 5, आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज 4, संस्कार भारती डिग्री कॉलेज वुमन 1, गुरु कॉलेज ऑफ एजुकेशन खायरा 1, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय 2, राजकीय महिला महाविद्यालय 1 परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
उक्त परीक्षा में प्रात:कालीन और सायंकालीन सत्र में आयोजित की जाएगी। प्रात:कालीन सत्र में परीक्षार्थी को सुबह 8:30 पर परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। 9:30 के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। परीक्षा का समय 10:30 से 12 बजे तक रहेगा। सायंकालीन सत्र में परीक्षार्थी को 1 बजे से 2 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा 3 से 4:30 बजे तक परीक्षा चलेगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से महेंद्रगढ़ जिले में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। एक केंद्र में लगभग 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। - सुनीद दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़।