फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seminar organized by the Department of Sociology, Central University of Haryana

सामाजिक सुरक्षा आर्थिक अनिश्चितताओं से बचाने का माध्यम : डॉ. राशिद

Mon, 19 Oct 2026 05:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Seminar organized by the Department of Sociology, Central University of Haryana
फोटो संख्या: 54
विज्ञापन

विचार-गोष्ठी में डॉ. मोहम्मद राशिद ने 1991 से 2019 तक के आंकड़ों पर आधारित अध्ययन प्रस्तुत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की ओर से विचार-गोष्ठी हुई। इसमें गुरुग्राम स्थित आईआईएलएम के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद राशिद ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा को केवल सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर होने वाले खर्च तक सीमित नहीं समझना चाहिए।
यह लोगों और परिवारों को आर्थिक व सामाजिक अनिश्चितताओं से बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बेरोजगारी, बीमारी, दिव्यांगता, मातृत्व और वृद्धावस्था जैसी परिस्थितियों में सामाजिक सुरक्षा की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा और आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय अनुबंध का उल्लेख करते हुए इसे मानव गरिमा, सामाजिक न्याय और सम्मानजनक जीवन से जुड़ा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राशिद ने 1991 से 2019 तक के आंकड़ों पर आधारित अपने अध्ययन में सामाजिक सुरक्षा पर खर्च, आर्थिक विकास और मानव विकास के बीच संबंधों को समझाया। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, प्लेटफॉर्म आधारित कामगारों, युवाओं में बेरोजगारी और कल्याणकारी योजनाओं की वित्तीय स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed