फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   How will tobacco sales be neutralized?

Mahendragarh-Narnaul News: आखिर कैसे होगी तंबाकू बिक्री बेअसर

Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
How will tobacco sales be neutralized?
नारनौल। नारनौल शहर में हर दूसरा और तीसरा व्यक्ति सार्वजनिक रूप से तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट का सेवन करता नजर आ जाता है लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा करने वालों पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जरूर चालान किए जाते हैं लेकिन दूसरे विभागों के सहयोग के बिना इसे नियंत्रित करना मुश्किल है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के तहत हर विभाग में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। बाकायदा इन नोडल ऑफिसर को चालान बुक तक दी गई है ताकि वह अपने-अपने कार्यालयों के आसपास या सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट पीने वालों के चालान कर सके लेकिन खास बात यह है कि पिछले 8 माह में स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर किसी अन्य विभाग ने आज तक कोई चालान तक नहीं किया है और न ही कोई राशि जमा करवाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी पिछले 8 माह में केवल 52 लोगों के चालान किए गए हैं। इनमें से अधिकतर चालान केवल सिविल अस्पताल परिसर के आसपास ही काटे गए हैं। इन 52 लोगों पर केवल 3700 रुपये का जुर्माना किया गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो ज्यादा से ज्यादा 200 रुपये का चालान किया जा सकता है ऐसे में इन सभी से 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के ही चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर है रोक
जिले में सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज के आसपास तंबाकू से युक्त पदार्थों के खाने, पीने एवं धूम्रपान करने या रखने पर रोक लगा रखी है। उसके बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर न केवल लोग तंबाकू का प्रयोग करते हैं बल्कि जगह-जगह थूककर सार्वजनिक जगहों को गंदा करने का काम भी करते हैं। सरकारी कार्यालयों में तो बाकायदा खुद कर्मचारी ऐसा करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक व मानसिक हानियां
निकोटीन नामक पदार्थ होता तंबाकू में अत्यधिक नशे की आदत वाला निकोटीन नामक पदार्थ होता है। निकोटीन व्यक्ति को कुछ समय के लिए अच्छा महसूस कराता है लेकिन इसका अधिक मात्रा में लम्बे समय तक सेवन करने से व्यक्ति को इसकी शारीरिक व भावनात्मक आदत पड़ जाती है। इस कारण स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक व मानसिक हानियां होती है। तंबाकू में अनेक तरह के रसायनिक व केमिकल होते हैं जिसमें से कई तरह के तत्व व्यक्ति को असाध्य रोग होने का कारण बनते हैं।

पिछले 8 माह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा काटे गए चालान व वसूला गया जुर्माना
माह चालान काटे जुर्माना राशि
जनवरी 5 220
फरवरी 9 280
मार्च 15 340
दिसंबर 2022 11 400
नवंबर 12 910
अक्टूबर 5 300
जुलाई से सितंबर 10 1250

सभी विभागों को सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान या तंबाकू प्रयोग करने वालों के चालान करने के लिए चालान बुक दी गई है। हर माह उनको सलाह दी जाती है कि वह सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर ऐसा करने वालों के चालान करें। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर चालान करता है।
-डॉ. दिनेश, इंचार्ज, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed