फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   how will narnaul city be cleaned contractor neither tagged nor installed entire vehicle

Mahendragarh-Narnaul News: आखिर कैसे साफ होगा शहर... ठेकेदार ने न टैगिंग की, न पूरे वाहन लगाए

Tue, 21 Feb 2023 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
how will narnaul city be cleaned contractor neither tagged nor installed  entire vehicle
कूड़े की गाड़ी नहीं पहुंचने पर मोहल्ला संघीवाड़ा में सड़क पर फैला कूड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर की सफाई व्यवस्था दिन-प्रतिदिन पटरी से उतर रही है। नगर परिषद में स्थायी अधिकारी न होने के कारण सफाई व्यवस्था आउट ऑफ कंट्रोल होती जा रही है। अब तक न तो ठेकेदार द्वारा घरों की टैगिंग करने का काम किया गया और न ही पूरे वाहन सभी वार्डों में लगाए गए हैं। इसके चलते हर वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। इस वजह से लोग अब घरों के बाहर खाली स्थानों पर कूड़ा डालने को मजबूर हैं।
शहर में कुल 31 वार्ड हैं। नगर परिषद के सफाई ठेकेेदार को हर वार्ड में कम से कम एक गाड़ी डोर टू डोर के लिए लगाई जानी है, लेकिन ठेका शुरू होने के 21 दिन बाद भी ठेकेदार केवल 10 गाड़ियां ही लगा सका है जबकि 14 गाड़ियां नगर परिषद की वार्डों में दौड़ाई जा रही हैं। जो 10 गाड़ी ठेकेदार ने लगाई है, उसमें से चार गाड़ियां गांव में जाती हैं। इसी प्रकार मुख्य कूड़ा पॉइंट से कूड़ा उठाने के लिए अब तक दो ही गाड़ी लगाई गई हैं जबकि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो चुके हैं। ऐेसे में लोगों को पूरा दिन बदबूमय वातावरण में बैठना पड़ता है। डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए ठेकेदार को वार्डों की गलियों की टैगिंग की जानी है, लेकिन अब तक यह काम भी शुरू नहीं हो सका। ऐसे में ड्राइवरों को रूट तक नहीं पता है। इसके चलते कर्मचारी सभी गलियों में नहीं जा पा रहे।
विज्ञापन


अब तक कूड़ा कलेक्शन सेंटर तक नहीं बनाए
ठेकेेदार द्वारा हर वार्ड के अनुसार कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जाने हैं ताकि कालोनियों की सफाई होने के बाद सफाई कर्मचारी कूड़े को कूड़ा कलेक्शन सेंटरों पर डाल सके। लेकिन अब तक केवल एक पुरानी कचहरी के पास ही कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाया गया है जबकि यह हर वार्ड में जरूरत अनुसार बनाए जाने हैं ताकि समय पर कूड़ा उठ सके, लेकिन अब तक यह काम भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने ठेेकेदार को बुलाकर दिए सही काम करने के निर्देश
नगर परिषद की प्रधान कमलेश सैनी ने मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर ठेकेदार को मौके पर बुलाकर निदेश दिए कि सभी वार्डों और गलियों से कूड़ा उठान किया जाए। हर वार्ड में एक-एक गाड़ी लगाई जाए और टैगिंग करके समय पर कूड़ा उठान किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकतर पार्षदों की शिकायत है कि गाड़ियां उनके वार्डों में नहीं आ रही, इसलिए हर वार्ड में गाड़ी जाए। टैगिंग का काम पूरा किया जाए तथा गिला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने की व्यवस्था भी की जाए। हर वार्ड में एक गाड़ी जाएगी। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाए ताकि सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रहे। बैठक में 40 रेहड़ी खरीद पर भी विचार किया गया ताकि हर वार्ड में कम से कम एक रेहड़ी सफाई कर्मचारियों को दी जा सके। ठेेकेदार ने बताया कि 20 छोटी गाड़ी लगा दी गई हैं। पांच बड़े व चार छोटे ट्रैक्टर लगाए गए हैं। कूड़ा उठान के लिए दो लोढर गाड़ी लगाई गई हैं।


सफाई व्यवस्था के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। ठेेकेदार ने और गाड़ियां लगाई हैं। जल्द ही सफाई व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
प्रवीण मलिक, सेनेट्री इंस्पेक्टर, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed