फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hot days and cold nights spoiled people's health, OPD figure in civil hospital crossed 600.

Mahendragarh-Narnaul News: दिन गर्म व ठंडी रातों ने बिगाड़ दी लोगों की सेहत, नागरिक अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा 600 पार

Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hot days and cold nights spoiled people's health, OPD figure in civil hospital crossed 600.
सतनाली अस्पताल में रोगियों की जांच करते चिकित्सक।
महेंद्रगढ़/सतनाली। पिछले एक सप्ताह से दिन गर्म व रातें ठंडी होने से लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। दिन व रात के तापमान में 13 डिग्री का अंतर है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 20 डिग्री रहा। मौसम में बदलाव के चलते नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी का आंकड़ा 600 के पार हो गया है। 300 से अधिक लोग खांसी, जुकाम व वायर फीवर के पहुंच रहे हैं। इनमें से सबसे अधिक संख्या बच्चाें व बुजुर्गों की है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनाें में 2342 ओपीडी हुई है। मौसम परिवर्तन के साथ ओपीडी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस समय खासी, बुखार, उल्टी, गले में दर्द, जोड़ों में दर्द मरीज नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे है। मौसम परिवर्तन होने के कारण बच्चे व बुजुर्ग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे है। 300 से 400 के बीच रहने वाला आंकड़ा पिछले पांच दिनों से 600 पार हो चुका है। पिछले पांच दिनों में नागरिक अस्पताल में 2342 ओपीडी दर्ज हुई। मंगलवार को 603 ओपीडी दर्ज की गई।
विज्ञापन

निमोनिया, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे बच्चे
सुबह और शाम को हल्की ठंड की चपेट में आने से छोटे बच्चों में निमोनिया की शिकायत अधिक बढ़ रही है। प्रतिदिन 10 से अधिक निमोनिया, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे है। निमोनिया में बच्चों को बुखार के साथ पसीना व कंपकंपी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के कारण बढ़ रहे है यह रोग, सेहत का रखे ध्यान
मौसम परिवर्तन के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में पांच दिनों में 2342 ओपीडी दर्ज हो चुकी है। मौसम परिवर्तन होने के कारण खांसी, जुकाम, बुखार, सर्वाइकल के अधिक मरीज पहुंच रहे है।

रात के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। ठंडा का पानी पीने से बचे व पौष्टिक भोजन करें। मौसम परिवर्तन में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। रात को सोते समय एसी व कूलर न चलाएं। छोटे बच्चों व बुजुर्गों को ठंड के प्रभाव से बचाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अस्पताल में जांच करवाएं।
-मोनू यादव, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
बदलते मौसम से सावधान होकर, स्वास्थ्य का रखें ध्यानः डॉ यादव
वहीं सतनाली क्षेत्र में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से और रात में तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। डॉ. पंकज यादव ने कहा कि मौसम में बदलाव की शुरूआत हो गई है। रात के तापमान में गिरावट के कारण थोड़ी सी लापरवाही के कारण ही लोगों में जुखाम, खासी, बुखार, जोड़ो में दर्द, की समस्या आनी शुरू हो जाती है। बदलते मौसम को देखते सतनाली के सीएचसी सेंटर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंगलवार को 196 मरीजों की जांच की गई जिसमें अधिकतर जुखाम, खासी, बुखार की मरीजों को बदलते मौसम के कारण बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।

सतनाली। वहीं सतनाली क्षेत्र में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से और रात में तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। डॉ. पंकज यादव ने कहा कि मौसम में बदलाव की शुरूआत हो गई है। रात के तापमान में गिरावट के कारण थोड़ी सी लापरवाही के कारण ही लोगों में जुखाम, खासी, बुखार, जोड़ो में दर्द, की समस्या आनी शुरू हो जाती है। बदलते मौसम को देखते सतनाली के सीएचसी सेंटर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। मंगलवार को 196 मरीजों की जांच की गई जिसमें अधिकतर जुखाम, खासी, बुखार की मरीजों को बदलते मौसम के कारण बीमारी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed