फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   hospital, increase the number of opd, childrens, fever

गर्मी बढ़ते ही अस्पताल की ओपीडी पहुंची 800, बच्चें बुखार व दस्त से परेशान

Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hospital, increase the number of opd, childrens, fever
नारनौल। भीषण गर्मी का सीधा असर आमजन की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। सिविल अस्पताल में चाहे ओपीडी की लाइन हो, दवा वितरण काउंटर हो या फिर डॉक्टर का कक्ष सभी जगह भीड़ बढ़ने से मरीजों को इलाज कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है। भीड़ बढ़ने से डॉक्टर भी परेशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में सबसे ज्यादा बच्चों के डॉक्टर कक्ष के बाहर भीड़ लग रही है। बच्चों में इस समय बुखार, दस्त, उल्टी व पेट दर्द की बीमारी ज्यादा हो रही है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में 800 से लेकर 900 की ओपीडी हो रही है। जिसमें छोटे बच्चों की 200 से लेकर 250 तक ओपीडी पहुंच रही है। जिनमें से आधे मरीज दस्त, डायरिया, वायरल फीवर, पीलिया जैसी बीमारियां से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डायरिया भी पसार रहा पैर
गर्मी से उल्टी-दस्त, पेट दर्द के साथ ही डायरिया ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी की पुष्टि नहीं की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि डायरिया एक जल जनित बीमारी है। गर्मी बढ़ते ही लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए कहीं से भी खरीदकर पानी पीना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा टैंकरों व सप्लाई का पानी भी कई बार खराब आ जाता है। इसलिए लोगों को इस मौसम में हमेशा साफ पानी या पानी को उबाल कर ही पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे हो रहे ज्यादा बीमार
गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है। गर्मी में बच्चों के बीमार होते ही अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। गर्मी के कारण बुखार, उल्टी दस्त, पेट में दर्द, सांस की बीमारी आदि रोग बच्चों में हो रहे हैं। ज्यादातर उल्टी दस्त के अलावा वायरल फीवर से भी परेशान हो रहे हैं।

यह बरतें सावधानी
- गर्मी ज्यादा है तो घर या ऑफिस के अंदर ही रहें।
- 11 से 4 बजे के बीच धूप से बचें।
- एयरकंडीशन और कूलर चलाकर रखें।
- अगर घर से बाहर जाना पड़ता है तो कैप लगाकर रखें।
- ढीले कपड़े पहनें और चश्मा लगाएं।
- लिक्विड चीजें लें और ज्यादा पानी पीएं।
- घर पर हैं तो फ्रूट जूस व ठंडा मिल्क लें।
चिकित्सक की सलाह
इस बारे में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव का कहना है कि गर्मी में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चे दूषित पानी या फिर अन्य चीज खा लेते हैं। सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए बच्चे का ख्याल रखना चाहिए। वहीं बड़ों को भी गर्मी से बचाव के इंतजाम रखने चाहिए। जैसे ही उल्टी, सिरदर्द आदि के लक्षण दिखे, तुरंत डॉक्टर की सलाह की लेनी चाहिए। बच्चों में गर्मी की वजह से पीलिया की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। जिससे बच्चे दूध भी कम पी रहे हैं। बच्चों में फीवर कम करने के लिए सिर पर गीला कपड़ा बांध कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed