{"_id":"630d0c095a90533fae2777ee","slug":"hoshiyar-singh-and-ashok-kumar-will-get-state-teacher-award-from-mahendragarh-district-narnol-news-rtk656499145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महेंद्रगढ़ से होशियार सिंह व अशोक कुमार को मिलेगा राज्य शिक्षक अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महेंद्रगढ़ से होशियार सिंह व अशोक कुमार को मिलेगा राज्य शिक्षक अवार्ड
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 की घोषणा कर दी है। इस पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 47 शिक्षकों का चयन किया है। इनमें जिले के दो शिक्षकों अशोक कुमार एवं होशियार सिंह को शामिल किया गया है। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर पंचकूला में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्वारा मेडल, प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस अवार्ड के तहत चयनित शिक्षकों को दो एडवांस वेतन वृद्धि के साथ डीए दिया जाएगा। इस अवॉर्ड के लिए जिले से राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरपुरा के मुख्य अध्यापक अशोक कुमार तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा से होशियार सिंह का चयन किया गया है। दोनों ही शिक्षकों का चयन उनके पठन-पाठन कार्य के अलावा अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जिला से दो शिक्षकों का राज्य शिक्षक अवॉर्ड के लिए चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव ने दोनों शिक्षकों की सराहना की।
अशोक कुमार का रहा सराहनीय कार्य
बता दें कि अशोक कुमार 2016 से 31 अगस्त 2021 तक राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बतौर मुख्य अध्यापक कार्य किया। इसके बाद वो 58 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हो गए। मुख्य अध्यापक ने अपने कार्यकाल में स्कूल का नाम चमका कर रखा। उनके स्कूल के बच्चे तीन वर्षों से जवाहर नवोदया की प्रवेश परीक्षा पास की। इसके लिए स्कूल में ही बच्चों की तैयारी करवाई गई। साफ सफाई के मामले में भी स्कूल को स्वच्छता अवॉर्ड मिला। इससे पहले रायमलिकपुर स्कूल में भी स्वच्छता अवॉर्ड दिलवा चुके थे। उन्होंने बताया कि जब वो अमरपुरा स्कूल में आए थे तो उस समय मात्र 168 बच्चे थे, उनक सेवानिवृत्ति तक 219 बच्चे स्कूल में हो गए थे।
अच्छा परिणाम देकर परिजनों में जगाया जा सकता है विश्वास
आज लोगों की सरकारी स्कूलों से विश्वास उठने के प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार अध्यापकों को निजी स्कूलों से अच्छा वेतन दे रही है। लोगों में विश्वास जगाने के लिए उन्हें गंभीरता से मेहनत करनी होगी तथा हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देने होंगे। सरकारी स्कूलों के अध्यापक किसी से कम नहीं है, वो निजी स्कूलों से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। दूसरा परिजनों को भी सरकारी स्कूलों के अध्यापकों पर विश्वास करना होगा। अध्यापक को समय पर पीरियड में जाकर गंभीरता से पढ़ाना होगा, बच्चों की प्रतिदिन आउट पुट लेनी होगी। जो बच्चा कमजोर है तो उसके परिजनों को अवगत करवाएं। साथ ही विद्यार्थी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा है तो उसके घर पर फोन करें।