फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hope there should be special provision in the budget to get the IMT project on the ground

Mahendragarh-Narnaul News: उम्मीद आईएमटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए बजट में हो विशेष प्रावधान

Wed, 22 Feb 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hope there should be special provision in the budget to get the IMT project on the ground
गांव खुडाना में वह जमीन जहां आईएमटी बनना प्रस्तावित है।
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि इस प्रकार प्रदेश सरकार आईएमटी खुडाना को धरातल पर उतारने के लिए बजट में विशेष प्रावधान रखकर औद्योगिक क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाने का काम करेगी। वहीं बदहाल सड़कों की दशा सुधार के लिए भी लोगों को बजट से विशेष उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि इस बार प्रदेश सरकार जिला को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। लंबे समय से प्रदेश सरकारों द्वारा बजट में महेंद्रगढ़ क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। लंबे समय से क्षेत्र के लिए बजट में कोई विशेष विशेष प्रावधान न रखकर क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। लोगों का मानना है कि मूलभूत सुविधाओं, चिकित्सा के ढांचे में सुधार व बड़ी परियोजनाओं को इस बार बजट में शामिल कर जिले का पिछड़ेपन दूर किया जाएगा। खुडाना आईएमटी को लेकर लोगों ने बजट से उम्मीदों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन

बॉक्स
महेंद्रगढ़ जिले में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष घोषणा कर जिले से पिछड़ेपन का दाग धोने का काम करना चाहिए। जिले के अनेक गांवों में भूमि खाली रहती है यहां औद्योगिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बजट में कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद सरकार से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शर्मिला देवी, सरपंच ग्राम पंचायत आकोदा।

जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार इस बार बजट में विशेष पैकेज देकर दक्षिणी हरियाणा की जनता को लाभ दे सकती है। वहीं आईएमटी जैसे प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए विशेष प्रावधान की आवश्यकता है। बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए बजट में विशेष ध्यान रखना होगा।
-मास्टर अमित, सरपंच ग्राम पंचायत धौली-झांखड़ी।

24 फरवरी 2019 में जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आईएमटी खुडाना का शिलान्यास किया था तो 200 करोड़ का प्रावधान रखने की घोषणा की थी। लेकिन पिछले तीन सालों के दौरान बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा गया। उम्मीद है कि प्रदेश सरकार इस बार आईएमटी को धरातल पर उतारने के लिए लोगों के हित में निर्णय लेगी।

-अंजू, प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरंपच, ग्राम पंचायत खुडाना।
अधिकांश गांवों में स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। वहीं पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रदेश सरकार दक्षिणी हरियाणा के लिए विशेष घोषणा करे। उम्मीद है कि इस प्रकार प्रदेश सरकार का बजट क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
-कीर्ति, सरपंच, ग्राम पंचायत जाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed