कनीना। कस्बा स्थित राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदी दिवस व डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पूर्व संध्या पर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि देशवासियों को अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एकजुट किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण व कविताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय प्रकाश व डॉ. आशा ने सहयोग किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. रविंद्र, डॉ. अस्मिता, डॉ. मनीष, डॉ. मंजू, डॉ. माधवी, डॉ. राकेश, डॉ. बलराज, डॉ. प्रदीप, प्रवीण आदि मौजूद रहे। संवाद