फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hockey leader will sit on hot seat of KBC, Neeru of Narnaul will seen with Amitabh Bachchan in Rajputi dress

KBC की हॉट सीट पर बैठेंगी हॉकी वाली सरपंच: राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी नारनौल की नीरु यादव

Sat, 09 Sep 2023 02:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Sep 2023 02:48 PM IST
सार

केबीसी के 15वें सीजन में शेखावाटी से हॉट शीट पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। केबीसी में पहुंचने वाली संभवतः देश की पहली महिला सरपंच हैं। नीरु भारत की पहली महिला सरपंच हैं, जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से एफपीओ का संचालन करती हैं।

विज्ञापन
Hockey leader will sit on hot seat of KBC, Neeru of Narnaul will seen with Amitabh Bachchan in Rajputi dress
महिला सरपंच नीरु यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नारनौल की बेटी और राजस्थान की बहू नीरु यादव 11 सितंबर को रात नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। केबीसी में पहुंचने वाली नीरु यादव राजस्थान के बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं और नारनौल के छापड़ा सलीमपुर हाल पुलिस लाइन के पास स्थित महाराणा प्रताप नगर निवासी सेवानिवृत हेडमास्टर राम सिंह यादव और सत्यप्रकाश देवी की पुत्री हैं। उनकी कॉलेज तक की पढ़ाई नारनौल से हुई हैं।

विज्ञापन


नीरु यादव ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से बात की
केबीसी के 15वां सीजन में शेखावाटी से हॉट शीट पर पहुंचने वाली पहली महिला है। केबीसी में पहुंचने वाली सरपंच की बात करें तो संभवत देश की पहली महिला हैं। सरपंच नीरु यादव ने जीती गई राशि महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं की पढ़ाई व खेल के लिए देने की घोषणा की। अब वे सोनी टीवी के चर्चित शो केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर बैठे नजर आएंगी। गांव की लड़कियों, महिलाओं, पर्यावरण के लिए हमेशा नवाचार करने वाली सरपंच नीरु यादव ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से खुलकर बातें की।
विज्ञापन


नीरु यादव ने बताया कि जब उन्हें पहली बार केबीसी से फोन आया तो विश्वास ही नहीं हुआ। उनको हॉकी वाली सरपंच के नाम से मिली प्रसिद्वि से केबीसी में सेलिब्रिटी के तौर पर जाने का मौका मिला और वे हॉट शीट तक पहुंच गई। 11 सितंबर सोमवार को रात नौ बजे सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति शो में नीरु राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। नीरु यादव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गांव की महिलाओं व लकडियों की पीड़ा भी बताई। अमिताभ बच्चन ने नीरु के हॉकी व बर्तन बैंक के नवाचार की खुब सराहना की। गांव के लोगों ने बताया कि हमारे सरपंच केबीसी में पहुंची और समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर रखा यह हमारे लिए गर्व की बात हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में बनीं सरपंच
2020 में नीरु यादव लांबी अहीर की सरपंच बनीं। इसके बाद उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने लड़कियों के लिए हॉकी टीम तैयार की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सैलरी से बच्चियों के लिए एक कोच भी रखा। नीरु का काम सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ। वह लडकियों के ट्रेनिंग का ख्याल भी रखती हैं। सुबह उन्हें उठाकर ग्राऊंड तक लाती हैं। इसके अलावा नीरू यादव एक बर्तन बैंक का संचालन करती हैं। जिसका कोई किराया नहीं लिया जाता हैं। इस पहल के पीछे उनकी सोच न केवल प्लास्टिक कचरे को कम करना है बल्कि गांव को 'कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त' बनाना है। अब गांव में प्लास्टिक यूज बंद हो गया।

एफपीओ भी चला रही
नीरु भारत की पहली महिला सरपंच है, जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से एफपीओ का संचालन करती हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री वाजीब दामों में मिलता है। महिला सशक्तिकरण को लेकर कई नवाचार भी किए हैं। वहीं पंचायत व सरपंच के कर्तव्यों को लेकर सरंपच सिरिज के नाम से अपने सोशलमिडिया पर वीडियो भी शेयर करती हैं, उनके ये वीडियों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।


उन्होंने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया और सभी लड़कियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में मदद की। नीरु यादव आदित्री फाउंडेशन एनजीओ का भी संचालन करती हैं। फिलहाल आदित्री फाउंडेशन के नेतृत्व में मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरु किया हैं। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed