{"_id":"673e2eda4f53e1a950080064","slug":"hoardings-and-posters-installed-everywhere-are-spoiling-the-beauty-of-the-city-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113390-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जगह-जगह लगे होर्डिंग्स और पोस्टर बिगाड़ रहे शहर की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जगह-जगह लगे होर्डिंग्स और पोस्टर बिगाड़ रहे शहर की सुंदरता
Thu, 21 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर से अटा है। जहां नजर जाए वहां होर्डिंग्स लगी नजर आएगी। बिजली के खंभों पर शुभकामनाओं के होर्डिंग्स टांग दिए गए हैं।
त्योहारी सीजन में पूरा शहर 50 हजार से अधिक अवैध होर्डिंग्स से पट गया है। अवैध तरीके से जहां-तहां लगी होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है। कार्रवाई के नाम पर नगर पालिका व प्रशासन मौन है। शुभकामनाओं के चक्कर में भावी नेताओं ने पूरे शहर को पाट दिया है।
वहीं नगर पालिका की ओर से हर वर्ष शहर में 18 स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के स्थान निर्धारित कर इनके लिए वर्षभर टेंडर छोड़कर राशि भी तय की जाती है। ऑनलाइन आवेदन कर इसकी अनुमति ली जाती है, लेकिन महेंद्रगढ़ नगरपालिका के पास ऐसा भी कोई रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है। शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, रेलवे रोड, माजरा चुंगी से रेलवे फाटक रोड, चुंगी से रिवासा पुल, रिवासा पुल से कैंची मोड, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, ब्रह्मचारी रोड, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, डुलाना रोड, कुरहावटा रोड, सतनाली चौक, कालेज रोड आदि पर होर्डिंग्स की भरमार है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
नगर पालिका की ओर से एक या दो दिन में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग्स को हटाया जाएगा। शहर की सुंदरता को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई अवैध होर्डिंग्स लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़।