फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hisar team winner in baseball

बेसबॉल में हिसार की टीम विजेता

Thu, 20 Oct 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hisar team winner in baseball
श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय बेसबॉल खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी---संवा - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। 55वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन वीरवार को श्रीकृष्णा स्कूल के मैदान पर आयोजित बेसबॉल अंडर-19 वर्ग में हिसार की टीम विजेता रही। जबकि रोहतक उप विजेता और झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

स्कूल के खेल प्रबंधक सोमदत्त शर्मा ने बताया कि पहले मुकाबले में करनाल व झज्जर के बीच कड़ी टक्कर रही जिसमें झज्जर की टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मुकाबला झज्जर व गुरुग्राम के बीच खेला गया जिसमें गुरुग्राम को मात देते हुए झज्जर की टीम विजेता रही। तीसरा मैच रोहतक व फरीदाबाद के बीच खेला गया जिसमें रोहतक की टीम विजेता रही। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में कैथल व रोहतक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली जिसमें कैथल की टीम विजेता रही। फतेहाबाद व हिसार के बीच मुकाबले में हिसार टीम विजेता रही।
विज्ञापन

बताया कि मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। विजेता खिलाड़ियों को शुक्रवार को समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान एईओ रमेश चंद्र ने कहा कि खेल शुरू से ही हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहे है। ये न ही सिर्फ हमारा मनोरंजन करते हैं बल्कि हमें मानसिक व शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं। खेल भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस मौके पर रमेश, कुलदीप, राजेश, कुलदीप, राजेश, शशिकांत, सचिन, रोहित, राकेश, राजेश, बलजीत, डॉ. ईश्वर प्राचार्य, प्राचार्य यादवेंद्र, प्राचार्य ज्ञानीराम, प्राचार्य लालंचद, प्राचार्य मूलचंद, अखिलेश, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed