फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hindi has united Indian society.

Mahendragarh-Narnaul News: हिंदी ने भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरोया

Sun, 21 Sep 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hindi has united Indian society.
फोटो 26विजेता छात्राओं के साथ मौजूद स्कूल का स्टाफ। प्रवक्
मंडी अटेली। साहित्य संस्कृति मंच हरियाणा की ओर से शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राचार्य सरिता ग्रोवर ने की जबकि मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता नीलम एवं राधेश्याम ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता साहित्य संस्कृति मंच के संयोजक डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है, जो संस्कारों को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन

हिंदी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि हिंदी ने भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरोया है। यह राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मंच कार्यकारिणी सदस्य अनूप सिंह यादव ने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता और पहचान है। इसकी मिठास हमें अपने देश की जड़ों से जोड़ती है। हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रेमचंद सदन प्रथम, मीराबाई सदन द्वितीय व महादेवी वर्मा सदन तृतीय स्थान पर रहा।

साहित्य संस्कृति मंच हरियाणा की ओर से विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न व मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में कक्षा 12वीं की छात्रा शबनम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed