फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Himanshu selected for state level science exhibition

Mahendragarh-Narnaul News: हिमांशु का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 01 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Himanshu selected for state level science exhibition
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना के छात्र हिमांशु का राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। हिमांशु का यह मॉडल मोबाइल का उपयोग करते समय होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं जैसे आंखों में तनाव, गर्दन और हाथ में दर्द से बचाव करता है।
विज्ञापन

इस डिवाइस में लगा एंगल सेंसर, सर्वो मोटर और बजर मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाते हैं, जो मोबाइल को गलत कोण पर पकड़ने या बहुत पास लाने पर अलर्ट देता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, विद्यार्थियों और वयस्कों को सही पोश्चर बनाए रखने में मदद करना है।
विज्ञापन

हिमांशु द्वारा तैयार किया गया यह प्रोजेक्ट लगभग 450 रुपये में तैयार किया गया है, जो इसे एक सुलभ और उपयोगी समाधान बनाता है। बच्चे ने अपने इस मॉडल में पुराना मोबाइल कवर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, बैटरियां, सेंसर, वायरिंग आदि का कुशल उपयोग किया है। सबसे खास बात यह है कि हिमांशु ने यह मॉडल स्वयं तैयार किया और इसे जिला स्तर पर प्रस्तुत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार ने हिमांशु को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र का राज्य स्तर पर चयन होना विद्यालय और क्षेत्र दोनों के लिए गौरव की बात है। हिमांशु जैसे होनहार छात्र हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। विद्यालय सदैव ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय की छात्रा हिमांशी ने इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था। इस उपलब्धि में विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता नितिन मुद्गिल का विशेष मार्गदर्शन और योगदान रहा। उन्होंने न केवल तकनीकी सहायता प्रदान की बल्कि छात्र को इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंसर कार्य प्रणाली, और व्यवहारिक सोच के लिए निरंतर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थियों को सही दिशा और थोड़ा सहयोग मिले, तो वे बड़ी से बड़ी खोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed