फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Himanshu Saini chosen best athlete in men's category, Megha in women's category

Mahendragarh-Narnaul News: पुरुष वर्ग में हिमांशु सैनी, महिला वर्ग में मेघा को चुना बेस्ट एथलीट

Sat, 08 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Himanshu Saini chosen best athlete in men's category, Megha in women's category
फोटो संख्या:59- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में हि
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में 56 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में प्रो. संजय जोशी ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल के प्रति समर्पण एवं निष्ठा की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बेस्ट एथलीट पुरुष हिमांशु सैनी (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) को और बेस्ट महिला एथलीट के रूप में मेघा (बीए फर्स्ट) को चुना गया। अच्छे प्रदर्शन के लिए बेस्ट एथलीट पुरुष एवं महिला को 1100-1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त प्रो. सोमवीर सिवाच एवं डॉ. आनंद यादव ने भी बेस्ट एथलीट पुरुष और महिला को 1100-1100 रुपये की नकद राशि प्रदान की। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि प्रदान की गई और उन्हें आगामी खेलों के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. जोशी ने कहा कि विद्याथीZ पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। खेल प्रभारी कैप्टन प्रो. शमशेर सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मंच संचालन प्रो. सोमवीर सिवाच ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed