फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Himanshu first in under-14 race, Sumit second

Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-14 दौड़ में हिमांशु प्रथम, सुमित दूसरे स्थान पर

Sat, 24 Aug 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Himanshu first in under-14 race, Sumit second
फोटो नंबर-14खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।
मंडी अटेली। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए श्रीराम सेवा-ट्रस्ट गुजरवास के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय व निजी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता प्रभारी ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि अंडर-14 दौड़ में राजकीय उच्च विद्यालय गुजरवास के हिमांशु प्रथम, राव नेतराम स्कूल के सुमित दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में सिमरन प्रथम व प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 आयु वर्ग में राव नेतराम स्कूल के अमन प्रथम, मंजीत दूसरे व राजकीय स्कूल के योगेश तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में आरएनआर स्कूल की नंदनी प्रथम व नियति द्वितीय व कन्या स्कूल गुजरवास की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी में 14 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय गुजरवास व 17 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलारपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। लड़कियों में 17 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरवास की टीम प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रमुख समाज सेवी विनय अग्रवाल ने कहा कि खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि खेल सामाजिक विकास में भी काफी सहायक है। इस अवसर पर बीर सिंह नंबरदार, मुकेश, कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed