फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Himanshi cleared the NEET exam in her first attempt.

Mahendragarh-Narnaul News: हिमांशी ने पहले ही प्रयास में पास की नीट परीक्षा

Tue, 21 Jul 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Himanshi cleared the NEET exam in her first attempt.
फोटो 08 हिमांशी शर्मा
मंडी अटेली। गांव फतेहपुर की बेटी हिमांशी शर्मा ने नीट (यूजी) में पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। हिमांशी के पिता पवन कुमार की गांव में छोटी सी दुकान है।
विज्ञापन

हिमांशी ने पीएम श्री राजकीय स्कूल से हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आती हैं। एनटीए के जारी परिणाम के अनुसार हिमांशी ने 720 में से 541 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

उन्हें 97.73 पर्सेंटाइल और 45104 ऑल इंडिया रैंक मिली है। साथ ही हिमांशी ने आईआईएसईआर आईएटी 2026 परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें 13319 कॉमन रैंक और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1092 रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशी ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता-पिता और स्कूल के गुरुजनों को जाता है। पिताजी ने दुकान से जो भी कमाया, सब मेरी पढ़ाई पर लगा दिया। गुरुजन ने भी दिन-रात मेहनत कराई। बिना उनके सहयोग के यह संभव नहीं था। हिमांशी का सपना डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed