{"_id":"693082062e8805db76084395","slug":"highway-dividers-become-shelters-for-stray-cattle-narnol-news-c-203-1-sroh1010-122158-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाईवे के डिवाइडर बने लावारिस गोवंशों के आश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाईवे के डिवाइडर बने लावारिस गोवंशों के आश्रय स्थल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- स्टेट हाईवे 148बी पर महाराणा प्रताप चौक के नजदीक डिवाइडरों पर खड़े बेसहारा गो
महेंद्रगढ़। शहरी दायरे में चार किलोमीटर तक गुजरने वाले स्टेट हाईवे 148-बी के डिवाइडर को लावारिस गोवंश ने आश्रय स्थल बना लिया है। एक माह में इस मार्ग पर तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बुधवार दोपहर को जब रिवासा पुल से कैंची मोड़ तक टीम की ओर से पड़ताल की गई तो करीब चार फुट चौड़ाई में बने डिवाडर के बीचोंबीच महाराणा प्रताप चौक के पास तीन गोवंश धूप में आराम फरमा रहे थे।
इसके बाद महिला महाविद्यालय के नजदीक कॉलेज की ओर से कैंची मोड पर भी गोवंश का जमावड़ा मिला। इसके अलावा स्टेट हाईवे 148-बी के किनारे राजकीय महिला महाविद्यालय से कैंची मोड पर लावारिस गोवंश के झुंड आराम फरमाते हैं।
विज्ञापन
दिनभर आराम करने के बाद शाम के समय यह झुंड स्टेट हाईवे 148-बी पर ही विचरण करते हुए शहर में प्रवेश करते हैं। साथ ही 12 से अधिक कटों के माध्यम से इनका आवागमन भी हाईवे के दोनों ओर बना रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से शहर से लावारिस गोवंश को पकड़ने के लिए 3.84 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संबंधित एजेंसी के माध्यम से लावारिस गोवंश को शहर के आसपास की गोशालाओं में भेजा जाएगा। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़