फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   High speed car entered the shop, the death of the young man

अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी कार, एक मजदूर की मौत

Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
High speed car entered the shop, the death of the young man
नारनौल। नसीबपुर नांगतिहाड़ी बाईपास के निकट शनिवार शाम तेज रफ्तार कार सड़क किनारे दुकान में घुस गई।
विज्ञापन

जिससे दुकान में काम करने वाला मध्यप्रदेश निवासी युवक घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुकानदार ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव नसीबपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी नसीबपुर-नांगतिहाड़ी बाईपास पर एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। शनिवार सायं करीब 3 बजे वह दुकान पर था। उसकी दुकान पर काम करने वाला रामगोपाल निवासी गांव बड़गांव जिला छतरपुर मध्यप्रदेश दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान अचानक महेंद्रगढ़ की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को तेज रफ्तार लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने अपनी कार सीधी उसकी दुकान के अंदर घुसा दी। इसमें बाहर बैठे रामगोपाल को गंभीर चोटें आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की सहायता से उसे नारनौल अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक से पूछताछ में अपना नाम मनोज कुमार निवासी कोलिहान नगर खेतडी राजस्थान बताया। दुकान मालिक ने इस घटना की शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed