{"_id":"66996aa44dfd2f6a720dcd34","slug":"hey-brother-please-look-carefullythere-are-big-potholes-on-the-road-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114214-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ए भाई जरा देख के चलो...मार्ग पर हैं बड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ए भाई जरा देख के चलो...मार्ग पर हैं बड़े गड्ढे
Fri, 19 Jul 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। ए भाई जरा देख के चलो पुरानी फिल्म का यह गाना आजकल अगर आप शहर के पुलिस लाइन सड़क मार्ग से गुजर रहे हैं तो जरूर याद आ जाएगा। क्योंकि इस सड़क पर जगह-जगह इतने गड्ढे हो रहे हैं। आपकी थोड़ी सी स्पीड आपके लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। पुलिस लाइन का यह सड़क मार्ग शहर का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से हजारों लोग रोजाना पैदल व अपने वाहनों से गुजरते हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कहीं कोई सांकेतिक बोर्ड तक भी नहीं लगाए गए हैं।
ला थाने से अग्रसेन चौक तक यह सड़क मार्ग सीमेंट का बना हुआ है। वाहन चालक इस मार्ग को चढ़ते ही इसे ठीक समझता है और अपनी स्पीड तेज कर लेता है। जरा-जरा सी ही दूरी पर चलते ही इस मार्ग पर तीन-चार बड़े गड्ढे बने हैं। बाहर से आने वाले नए लोग जिनको इस मार्ग के गड्ढों का नहीं पता रहता उनके लिए यहां कोई भी दुर्घटना घट सकती है। यहां के दुकानदारों ने बताया कि बरसात में इस मार्ग पर पानी भर जाता है उस समय तो कई दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों की गाड़ी इन गड्ढों में फंस जाती है। कई वाहन चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं तो कई चौपहिया वाहन खराब भी हो चुके हैं।
इस मार्ग पर यह पड़ते हैं मोहल्ले व संस्था
यह सड़क मार्ग रेलवे स्टेशन, नागरिक अस्पताल, नई मंडी, शहर थाना व कालेज जाने का मुख्य रास्ता है। इस मार्ग से नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस भी जाती है। इसलिए इस मार्ग पर इन गड्ढों को ठीक करना बहुत जरूरी है। अन्यथा इन गड्ढों से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
इस मार्ग को ठीक करवाने का टेंडर हो गया है। बारिश की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। बचाव के लिए सांकेतिक बोर्ड ठेकेदार को कह कर लगवा दिए जाएंगे।
दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।