{"_id":"6a5d1482c845304ae10f2776","slug":"hetram-saini-appointed-as-the-constituency-general-secretary-of-the-rashtriya-saini-sabha-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142707-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय सैनी सभा के हलका महासचिव बने हेतराम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय सैनी सभा के हलका महासचिव बने हेतराम सैनी
विज्ञापन
फोटो 7राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक के दौरान मौजूद सभा के पदाधिकारी व अन्य।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा ने नारनौल और अटेली मंडी हल्का कार्यकारिणी का गठन किया है। यह निर्णय रविवार को जिला महेंद्रगढ़ की एक बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। नारनौल हलका कार्यकारिणी में हेतराम सैनी को महासचिव नियुक्त किया गया।
वहीं, शुभराम सैनी, गौरव सैनी और धीरज सैनी उपाध्यक्ष बने, जबकि प्रवीण सैनी को सचिव की जिम्मेदारी मिली। अटेली मंडी हल्का कार्यकारिणी में सूबे सिंह सैनी और शेर सिंह सैनी उपाध्यक्ष चुने गए। नरेश सैनी को महासचिव तथा राम सिंह और भूपेंद्र सैनी को सचिव बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सैनी से विचार-विमर्श के बाद यह गठन हुआ।
राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा के प्रदेश सचिव राजेंद्र सैनी ने कहा कि समाज की प्रगति संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि सभा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष संजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी और मानसिंह सैनी, सैनी सभा नारनौल के प्रधान हरीश सैनी, पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी जेपी सैनी, सैनी सभा के पूर्व उपप्रधान रोहताश सैनी, पूर्व महासचिव निहाल सैनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।