फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   HEMSA will hold discussions with the Director (Secondary Education) regarding 10 demands on July 2.

Mahendragarh-Narnaul News: हेमसा की 2 जुलाई को डायरेक्टर सेकेंडरी के साथ 10 मांगों पर होगी चर्चा

Sun, 28 Jun 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
HEMSA will hold discussions with the Director (Secondary Education) regarding 10 demands on July 2.
महेंद्रगढ़। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की 2 जुलाई को डायरेक्टर सेकेंडरी के साथ वार्ता बैठक होगी। इसमें हेमसा की लंबित 10 मांगों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मांगे पूरी न करने पर हेमसा आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
विज्ञापन


हेमसा के प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगवान, महासचिव हितेंद्र सिहाग, कोषाध्यक्ष मुकेश खरब, प्रवक्ता सुजान मालडा ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि विभाग ने आंदोलन के दबाव में पत्र भेजकर द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए हेमसा के प्रतिनिधिमंडल को निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन

इसमें पहले कर्मियों ने 11 फरवरी को डायरेक्टर ऑफिस पंचकूला पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया था। उसी दौरान डायरेक्टर सेकेंडरी के साथ 10 बिंदुओं पर चर्चा हुई थी जिनमें से 4 पर सहमति बनी थी लेकिन लगभग 5 माह बीत जाने पर भी समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमसा ने 24 जून को पंचकूला में प्रदर्शन करने का नोटिस भेजकर विरोध जताया था और 19 जून को पत्र भेजकर बैठक के लिए प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रण दिया गया।
बताया कि शिक्षा विभाग व अफसरशाही लगातार फील्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों का शोषण कर रही है। मामूली वेतन प्राप्त कर्मियों को 6 साल पहले दूर दराज स्थानांतरित किया और अब तत्काल उनका ऑनलाइन तबादला किया जाए। सेवा नियमों में छूट देकर सहायक, आंकड़ा सहायक, उपाधीक्षक अधीक्षक के सभी खाली पदों पर पदोन्नति की जाए।

विभाग में वर्क लोड अनुसार नए पद सृजित करने और पलवल में समान पदक स्वीकृत करने, नूंह -मोरनी का स्पेशल भत्ता 10 हजार हो, सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed