{"_id":"675342dc8439242a3c0863d4","slug":"hemsa-submitted-memorandum-regarding-protest-and-demonstration-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113683-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विरोध, प्रदर्शन को लेकर हेमसा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विरोध, प्रदर्शन को लेकर हेमसा ने सौंपा ज्ञापन
Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा की वादाखिलाफी के विरोध में 18 दिसंबर को सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन शिक्षा सदन पंचकूला पर विरोध, प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर हेमसा खंड महेंद्रगढ़ के प्रधान हवासिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बीईओ अलका के माध्यम से एसीएस, डीएसई पंचकूला व शिक्षामंत्री के नाम सौंपा गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने कहा कि मांगों का ज्ञापन उच्च अधिकारियों को सूचनार्थ भेज दिया जाएगा। हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर हेमसा प्रतिनिधि मंडल की निदेशक सेकेंडरी शिक्षा से कई बार बैठक हो चुकी है। लेकिन मांगों का समाधान करने की बजाय टरकाने की नीति अपनाए हुए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुनील पाल, शीला देवी,श्याम मनोहर, पीयूष गौतम व महेंद्र सैनी मौजूद रहे।