{"_id":"6a9095e367d2bd348f0cef39","slug":"heaviest-congestion-on-the-dadri-narnaul-and-hisar-bhiwani-routes-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129483-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दादरी-नारनौल और हिसार-भिवानी रूट पर सबसे ज्यादा भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दादरी-नारनौल और हिसार-भिवानी रूट पर सबसे ज्यादा भीड़
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। बस आते ही यात्रियों से भर गई और महिलाओं को खड़े होकर, बोनट पर बैठकर और कई जगह दरवाजे पर लटककर सफर करना पड़ा। दिनभर में करीब 5 से 6 हजार महिलाओं ने यात्रा की।
दादरी, नारनौल, हिसार और भिवानी रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। रक्षाबंधन को देखते हुए बसें छोटे गांवों में भी रोकी गईं। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस और रोडवेज कर्मचारी तैनात रहे।
वर्कशॉप मैनेजर संदीप ने बताया कि 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ तक भी यह सुविधा लागू है।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर पांच नियमित कर्मचारियों के साथ तीन अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। महेंद्रगढ़ से 50 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं। संवाद