{"_id":"6644f54448c2d7171d008d8e","slug":"heat-wave-increases-patients-in-civilian-hospitals-narnol-news-c-196-1-nnl1003-112341-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हीट वेव से नागरिक अस्पताल में बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हीट वेव से नागरिक अस्पताल में बढ़ रहे मरीज
Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 15 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। गर्मी में बढ़ रहे तापमान से हर को बेहाल है। दोपहर के समय बाजारों से रौनक गायब होने लगी है। क्षेत्र में गत तीन दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे नागरिक अस्पताल में उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री पहुंच गया।
तेजी बढ़ रहे तापमान व गर्म हवाओं के कारण नागरिक अस्पताल में भी उल्टी, दस्त व मौसम के बुखार वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गर्मी की चपेट आने वाले मरीजों की संख्या गत दो दिनों नागरिक अस्पताल में 100 से ऊपर पहुंच गई है। गर्मी के कारण स्कूली बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। गर्मी के कारण छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही जिन्हें दोपहर में छुट्टी के समय घर तेज धूप में घर जाना पड़ता है। मौसम विभाग ने अभी और तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। इससे हरियाणा एनसीआर में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों के अंदर संपूर्ण इलाके में रात्रि का तापमान 35 डिग्री व दिन का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने की संभावना बन रही है।
क्षेत्र में आए दिन तापमान में वृद्धि होने से हीट वेव की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनकर रहे तथा घर से निकलते समय छाता लेकर चले। पानी ज्यादा से ज्यादा पीते रहे व संतुलित आहर ले। बच्चे व बुजुर्ग जहां तक हो सके दोपहर के समय घर से बाहर न निकले। अगर किसी को उल्टी व दस्त की ज्यादा शिकायत हो रही है तो वह तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
डाॅ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन नागरिक अस्पताल, नारनौल।
आने वाले दिनों में थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाएं चलेंगी। जिससे अब रोजाना तापमान में वृद्धि होगी। वहीं सूर्य की चमकदार सुनहली धूप खिली रहने से तपिश बढ़ने लगेगी। इसकी वजह दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिलेगा, जो दिन के समय का बढ़कर 45.0 डिग्री सेल्सियस और रात को 30.0 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। वहीं उससे अधिक तापमान भी पहुंचने की संभावना हैं।
डॉ. चंद्र मोहन, मौसम विशेषज्ञ नारनौल
आगामी दिनों में यह रह सकता है क्षेत्र का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान
16 मई 44 डिग्री
17 मई 45 डिग्री
18 मई 45 डिग्री
19 मई 44 डिग्री
20 मई 44.5 डिग्री
21 मई 45 डिग्री
22 मई 46 डिग्री
23 मई 47 डिग्री