फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Heat Takes a Toll on Health; OPD Footfall Crosses 1,500

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी ने बिगाड़ा सेहत का मीटर, ओपीडी पहुंची 1500 पार

Wed, 20 May 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Heat Takes a Toll on Health; OPD Footfall Crosses 1,500
फोटो नंबर- 19नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
नारनौल। गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। लू और तपिश के कारण उल्टी-दस्त, बुखार, चक्कर व कमजोरी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें लग रही हैं। ओपीडी की संख्या करीब 900 से बढ़कर 1500 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

गत एक सप्ताह से क्षेत्र में अधिक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ओपीडी में भी बढ़ोतरी हुई है। विशेष तौर पर नेत्र रोग, फिजिशियन और शिशु एवं बाल रोग ओपीडी की संख्या में सबसे अधिक करीब 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

गत दस दिनों में ओपीडी संख्या
दिन ओपीडी संख्या
11 मई 1628
12 मई 1584
13 मई 1306
14 मई 1268
15 मई 1320
16 मई 1145
18 मई 1644
19 मई 1575
20 मई 1519
--------
वर्जन :
गर्मी में शरीर से पानी और नमक तेजी से निकलता है। ऐसे में डीहाइड्रेशन और लू का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस मौसम में पानी व ओआरएस सहित तरल पेय पदार्थ पीएं और कॉल्ड ड्रिंक से परहेज करें। -डॉ.जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article