फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   heart attack, solder, narnaul, news

जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Sun, 19 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 19 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
heart attack, solder, narnaul, news
जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई - फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर सीआरपी बटालियन में कार्यरत गांव सागरपुर निवासी हेड कांस्टेबल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल के शव का गांव सागरपुर में रविवार को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।सीआरपी के जवान और हरियाणा पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से सलामी दी। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कमलेश आदि ने शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


गांव सागपुर निवासी लीलाराम (56) सीआरपी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। 18 जून को सुबह अचानक उनके चेस्ट में दर्द हुआ। उन्हें जम्मू-कश्मीर स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल के शव को तिरंगा में लपेट कर देर सांय यहां लाया गया। उनके अंतिम संस्कार में  उनके साथ आये दर्जनों जवान व हरियाणा पुलिस के जवानों ने सलामी दी। हेड कांस्टेबल के दाह संस्कार में पूर्व सीपीएस अनीता यादव, मृतक के पुत्र निहाल सिंह, चौ.  भरपूर, अनिल कुमार, सरपंच रोहताश, मूल चंद व सतबीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed