फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Hearing aids, belts, wheelchairs provided

Mahendragarh-Narnaul News: कान की मशीन, बेल्ट, व्हीलचेयर दिए गए

Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hearing aids, belts, wheelchairs provided
फोटो 12वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करती डॉ. प्रिया चौधरी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। एलिम्को के सहयोग से गांव बसीरपुर राजकीय उच्च विद्यालय में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। वरिष्ठ नागरिकों को कान की मशीन, कमर की बेल्ट, व्हीलचेयर, वॉकर, चटिया आदि सामान वितरित किए गए।
विज्ञापन

डॉ. प्रिया चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र महत्वपूर्ण योजना है, जो दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई है। कहा कि किसी भी दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिक को उपकरण की जरूरत है तो वह जिला रेडक्रॉस कार्यालय में स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में आकर ले सकते हैं।
विज्ञापन


रेडक्रॉस काउंसलर अगेंद्र कुमार ने कहा भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण देकर उनके सहज, गरिमा पूर्ण जीवन यापन करने के लिए सतत समर्पित है। संस्था से लेखाकार संदीप व अभय सिंह ने लाभार्थियों को कान की मशीन व अन्य उपकरण के उपयोग के बारे में जानकारी दी। गांव बसीरपुर की सरपंच ममता यादव ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया। इस मौके पर सुशील, लालाराम, अजय कुमार, सतीश, कलावती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed