{"_id":"685ee15a5bbe6b9e2a047a30","slug":"healthy-people-should-continue-donating-blood-nagar-adhis-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126435-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए : नगराधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए : नगराधीश
Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14रक्तदाताओं को बैज लगाते सीटीएम मंजीत कुमार। स्रोत-प्रशासन
- फोटो : पुलिस।
नारनौल। रक्तदान से बढ़कर मानव भलाई का दूसरा कोई काम नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए।
इससे न केवल दूसरे की जिंदगी बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है। यह बातें नगराधीश मंजीत कुमार ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक रेवाड़ी रोड नारनौल शाखा के सौजन्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राधेश्याम मेहला ने शिरकत की। रक्तदान शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई शाखा रेवाड़ी राधेश्याम तथा प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक रेवाड़ी रोड नारनौल शाखा से मुख्य प्रबंधक हरजीत सिंह, रामनिवास माहरवाल, जगलाल, फतेहचंद निंबल, राजकीय आईटीआई से अधीक्षक सत्यनारायण, नोडल अधिकारी वीरेंद्र कुमार, वर्ग अनुदेशक जगदीश, मनीषा, नरेश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे।