फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Healthcare services resumed after four days, and two operations were performed.

Mahendragarh-Narnaul News: चार दिन बाद पटरी पर लौटी स्वास्थ्य सेवाएं, दो ऑपरेशन हुए

Sun, 14 Dec 2025 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Healthcare services resumed after four days, and two operations were performed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में शनिवार को चिकित्सा व्यवस्था पटरी पर लौटी और दो मरीजों के ऑपरेशन किए गए। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी 250 रही और इसमें सर्दी खांसी के अधिक मरीज पाए गए। बता दें कि शहर के नागरिक अस्पताल में हड़ताल के कारण ऑपरेशन सुविधा बंद थी और मरीजों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
शनिवार को दो मरीजों के रसोली के ऑपरेशन हुए। वहीं, ओपीडी भी 250 का आंकड़ा छू गई। इनमें से सबसे अधिक मरीज सर्दी व खांसी के रहे। बढ़ती ठंड के कारण लोगों को खानपान में बदलाव करना पड़ रहा है। लेकिन अचानक से बदलाव करने पर लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अब चिकित्सक भी मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बढ़ी ठंड में लोग सेहत का ख्याल रखें। गर्म कपड़े पहने और ठंडे पानी में अधिक देर तक हाथ-पैन न रखें। साथ ही पौष्टिक भोजन लें। इसमें गर्म तासीर की सब्जियां व अनाज को शामिल करें। अब सभी मरीजों का समय पर उपचार किया जाएगा और शनिवार को दो ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed